UP ELECTION 2022 : यूपी के अगामी विधानसभा चुनाव में आएगी लोकतांत्रिक क्रांति – अखिलेश यादव

UP ELECTION 2022

UP ELECTION 2022: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) की तैयारियां सभी पार्टियों ने शुरु कर दी है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav)ने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश के अगामी विधानसभा के चुनाव भ्रष्ट और नकारात्मक राजनीति के खिलाफ होगा। प्रदेश की जनता भ्रष्ट सरकार को जवाब देगी।

UP ELECTION 2022: प्रदेश में आएगी लोकतांत्रिक क्रांति

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने हिन्दी में टवीट करके कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश चुनाव नहीं होगा, बल्कि यहां लोकतांत्रिक क्रांति आएगी। उत्तर प्रदेश में विघटनकारी – नकारात्मक राजनीति सत्ता के विरुद्ध एकजुट शोषित, उपेक्षित, उत्पीड़ित, अपमानित, दलित, दमित, वंचित, गरीब, किसान, मजदूर महिला व युवाओं की ‘नयी राजनीति’ जन्म ले रही है।

यह भी पढ़ें – National Doctors Day: डॉक्टरों ने देवदूत बनकर लोगों की जान बचाई- पीएम

UP ELECTION 2022: बहुमत से  सरकार बनाने का किया दावा

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि हमारी पार्टी विधानसभा की 403 सीटों में से 350 सीटें जीतेगें। उन्होंने कहा कि मै दावा करता हूँ कि उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार के खिलाफ मतदान करेगें।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *