Mukhtar Ansari : दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हुई मौत

Mukhtar Ansari : गुरुवार 28 मार्च को बांदा जेल में बंद पूर्व सांसद और  माफिया मुख़्तार अंसारी की मौत हो गई। मुख्तार अंसारी को जेल की बैरक में बेहोश हालत में पाया गया।  जिसके बाद मुख्तार को रानी दुर्गावती  मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई थी।

2 बार हुई थी उम्रकैद

मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार के भाई अफजाल ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।

मुख्तार की मौत के बाद बांदा जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गाजीपुर, मऊ और बांदा में धारा 144 लगा दी गई है। बांदा आने-जाने वाली हर गाड़ी चेक की जा रही है। मुख्तार की डेडबॉडी गाजीपुर ले जाया जाएगा। रात 2.30 से 3:00 बजे तक मुख्तार का परिवार बांदा पहुंचेगा।

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजली देते हुए कहा की, “पूर्व विधायक श्री मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। विनम्र श्रद्धांजलि !”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *