Uttarakhand CM: उत्तराखंड के नए सीएम होंगे पुष्कर सिंह धामी, कल लेंगे शपथ

Uttarakhand CM

Uttarakhand CM: काफी मंथन के बाद आखिरकार उत्तराखंड को मुख्यमंत्री मिल ही गया। पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) होंगे उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री। आज दोपहर को प्रदेश मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की हुई बैठक में धामी को नया सीएम चुना गया। पुष्कर सिंह धामी, तीरथ सिंह रावत की जगह लेंगे।

वह ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दो बार विधायक चुने गए हैं। बता दें कि वह उत्तराखंड में अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे। धामी रविवार को शपथ लेंगे। संभावना जताई जा रही है कि वह अपने साथ मं‍त्रिमंडल को भी शपथ दिलवाएंगे। राज्यपाल के सचिव द्वारा इसकी पुष्टि की गई।

ये भी पढ़े- Nirav Modi: सरकारी गवाह बना नीरव मोदी, ईडी को ट्रांसफर किए गए करोड़ों रुपये

Uttarakhand CM: विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर लगी मुहर

शनिवार दोपहर तीन बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को सीएम के पद के लिए चुना गया। धामी के नाम पर रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर 12 बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे।

कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी प्रदेश कार्यालय में दिखा। नए मुख्यमंत्री को लेकर समर्थक अपने नेताओं के नाम के कयास लगा रहे थे। लगभग पौने तीन बजे केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी के साथ प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

इस दौरान विधायकों व सांसदों का भाजपा मुख्यालय पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मुख्यालय के भीतर केवल विधायकों व पदाधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा था।

Uttarakhand CM: एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए किया नियुक्त- धामी

पार्टी ने पिथौरागढ़ में पैदा हुए एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे और एक आम कार्यकर्ता को राज्य की सेवा के लिए नियुक्त किया है। हम लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे। हम कम समय में दूसरों की मदद से लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते हैं।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *