UP BJP Legislature Party Meeting: 24 मार्च को होगी बीजेपी की विधायक दल की बैठक, अमित शाह को बनाया गया पर्यवेक्षक

Yogi Adityanath Oath Update

UP BJP Legislature Party Meeting: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूरे होने के बाद अब एक बार फिर से प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के लिए चुना है। जिसके बाद अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर योगी आदित्यनाथ बैठेंगे। सूत्रों की माने तो भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक 24 मार्च को होगी, जिसमें सभी विधायक अपना नेता चुना जाएगा जो सिर्फ एक औपचारिकता मात्र होगा। इस बैठक के पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे। 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह होगा।

UP BJP Legislature Party Meeting: मायावती समेत अखिलेश यादव होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

UP BJP Legislature Party Meeting
UP BJP Legislature Party Meeting

ये भी पढ़ें- Coronavirus China Lockdown: क्या फिर से बढ़ेगा कोरोना का खतरा?, चीन के तीन शहरों में लगा पूर्ण लॉकडाउन

आपको बता दें, सूत्रों की मिली जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। हालांकि पहले शपथ ग्रहण समारोह की तारीख 24 मार्च को थी लेकिन गृह विभाग के सूत्रों ने ये साफ कर दिया है कि 25 मार्च को ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती तक को न्योता भेजा जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगें।

UP BJP Legislature Party Meeting: इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

UP BJP Legislature Party Meeting
UP BJP Legislature Party Meeting

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। खबर है कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश की दूसरी पाली में योगी मंत्री मंडल में कौन कौन से चेहरे देखने को मिलेंगे इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। साथ ही इस बार डिप्टी सीएम या उप मुख्यमंत्री के कौन होगा यह भी अभी तय नहीं हो पाया है।

दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर में चली कई दौर की बैठक के बाद भी उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार उप मुख्यमंत्री किसी दलित और किसी ब्राह्मण नेता को बनाया जा सकता है।

UP BJP Legislature Party Meeting: उप मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

आपको बता दें, पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दो उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे। जिसमें पहला नाम केशव प्रसाद मौर्य का था तो वहीं दूसरा नाम ब्राह्मण कोटे से दिनेश शर्मा को उत्तर प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। उत्तर प्रदेश की नई योगी सरकार के मंत्री मंडल को लेकर एक बार फिर से दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रय गृहमंत्री अमित शाह,  धर्मेन्द्र प्रधान, बी एल संतोष के साथ बैठक की जाएगी।

खबर है कि भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी अपना दल ने इस बार 17 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। लिहाजा अपना दल से भी किसी को मंत्री बनाया जा सकता है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *