up assembly election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव में सपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीटें, 40- 50 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी – राम गोपाल यादव का दाव

up assembly election 2022

up assembly election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Vidhan Sabha Election 2022 ) चुनाव का समय जैसै-जैसे नजदीक आ रहा है सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है। नेता अपनी अपनी पार्टी की जीत का दम भरने लगे हैं। साथ ही जीत के आकड़ें भी बताना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने up assembly election 2022 मेंअपनी जीत का दावा किया है। और कहा है कि यूपी में बीजेपी के साथ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और वो चुनाव में 40- 50 सीटों पर सिमट जाएगी।

ये भी पढ़ें-

CM Yogi Adityanath : योगी सरकार का बड़ा एक्शन ! धर्म परिवर्त करने के लिए दबाव डालने पर लगेगा NSA

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की नई मीडिया टीम का गठन

Population control law : जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त योगी सरकार, जल्द लागू हो सरता है जनसंख्या नियंत्रण कानून !

up assembly election 2022 में सपा ने किया है जीत का दावा

सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि “2022 विधानसभा (up assembly election 2022) चुनावों के लिए रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने ये भी साफ किया कि इस बार सपा, कांग्रेस या बसपा से गठबंधन नहीं करेगी। इसी के साथ बड़ा दावा करते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य 300 से ज्यादा सीटें जीतने का है। वहीं बीजेपी केवल 40 से 50 सीटों पर ही सिमट जाएगी।”

सपा महासचिव (SP General Secretary Ram Gopal Yadav) ने कहा कि “बीजेपी 2022 विधानसभा चुनाव (up assembly election 2022) हार जाएगी। बीजेपी सरकार ने दिखाया है कि कोरोना वायरस के कारण केवल 2300 लोगों की मौत हुई है. मगर स्वतंत्र सूत्रों के अनुसार 15-17 लाख लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुए है। राम जन्मभूमि चंदा विवाद (Ram Janmabhoomi donation controversy) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राम भक्त ही गुल्लक चुरा कर ले जाए तो क्या किया जाए. बीजेपी पत्रकारों और लोगों को धमका रही है।”

रामगोपाल यादव ने बताया कि ”हमारे पूरे परिवार ने कोरोना का टीका (corona vaccine) लिया हुआ है। हमारे लोग जाकर कोरोना का टीका लगवा रहे हैं। इस पर राजनीति की बात नहीं है। हम लोग फ़ोटो में यकीन नहीं रखते। ‘उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में टीकाकरण (Covid-19) की रफ्तार काफी सुस्त है। देश में भी टीकाकरण का यही हाल है। अमेरिका ने अपनी जनसंख्या का 70% टीका लगा लिया है और भारत में यह 10% के आसपास है।” वहीं यूपी में धर्मांतरण का मामला सामने आने पर रामगोपाल यादव ने इसे राजनीति बताया। उन्होंने कहा अब चुनाव पास आ रहे हैं। अब यही सब होगा. बीजेपी ने काम तो किया नहीं लेकिन अब कुछ निर्दोष गिरफ्तार किया जाएंगे।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को facebook Page पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *