UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की नई मीडिया टीम का गठन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों से लग गई हैं। जहां एक तरफ यूपी बीजेपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav 2022) को लेकर संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है वहीं दूसरी तरफ पार्टी अपनी मीडिया टीम को भी मजबूत कर रही है। लंबे विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने क्षेत्रीय संतुलन के साथ चुनावी मोर्चा सजाया है। पार्टी ने सातों मोर्चों के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए बीजेपी ने प्रदेश में अपनी नई मीडिया टीम की भी घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें-

Population control law : जनसंख्या नियंत्रण पर सख्त योगी सरकार, जल्द लागू हो सरता है जनसंख्या नियंत्रण कानून !

Corona Update : 24 घंटे में देश में कोरोना के 58570 नए आए मामले , केरल में सबसे ज्यादा केस

UP Vidhan Sabha Chunav 2022

up vidhan sabha chunav 2022 से पहले BJP की नई मीडिया टीम तैयार

भारतीय जनता पार्टी ने 15 प्रवक्ताओं के साथ 20 सदस्यों वाली लंबी चौड़ी टीम की घोषणा कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को मीडिया टीम घोषित कर हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, हीरो वाजपेयी, समीर सिंह सहित 15 प्रवक्ता नियुक्त किए। स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश मीडिया विभाग, आइटी और सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी। लखनऊ के मनीष दीक्षित को लगातार दूसरी बार प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

up vidhan sabha chunav 2022 से पहले मनीष दीक्षित को मीडिया प्रभारी बनाया गया

स्वतंत्र देव सिंह ने झांसी के हिमांशु दुबे को तीसरी बार सह मीडिया प्रभारी बनाया है साथ ही सुल्तानपुर के प्रियंक पांडेय, रायबरेली के अभय सिंह और वाराणसी के धर्मेंद्र राय को सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। हीरो वाजपेयी, समीर सिंह, मनीष शुक्ला, आलोक अवस्थी, अशोक पांडेय, जुगल किशोर, राकेश त्रिपाठी, संजय चौधरी, आनंद दुबे, प्रशांत वशिष्ठ, साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, महामेधा नागर और अनिला सिंह को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। पिछली बार 11 प्रदेश प्रवक्ता थे, विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav 2022) के मद्देनजर प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ाकर 15 की गई है। इनमें तीन महिलाओं को भी प्रवक्ता बनाया है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को twitter पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *