अंबानी और अडानी का रास्ता साफ कर रही मोदी सरकार- राहुल गांधी

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के पिहोवा अनाजमंडी में किसानों और मजदूरों की रैली को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार अंबानी और अडानी का रास्ता साफ करने मे लगी हुई है।  वे मोदी की मार्केटिंग कर सकते हैं। 

 रैली को संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ट्रैक्‍टर यात्रा के तहत पंजाब-हरियाणा बार्डर से हरियाणा में दाखिल हुए। ट्रैक्‍टर यात्रा के साथ पिहोवा अनाजमंडी में रैली में पहुंचे। रैली में राहुल गांधी को हरियाणा पगड़ी देकर सम्‍मानित किया गया।

बता दें कि राहुल गांधी ने काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद चार ट्रैक्‍टरों के साथ हरियाणा में प्रवेश किया। उनके ट्रैक्‍टर पर हरियाणा में प्रवेश को लेकर विवाद काफी विवाद हो गया था। पुलिस राहुल को पैदल पंजाब से हरियाणा में आने को कह रही थी, लेकिन राहुल ट्रैक्‍टर पर ही आने के लिए अड़े हुए थे।

 यह भी पढ़े- परिवार से मुलाकात के बाद राहुल-प्रियंका का अन्याय के खिलाफ बड़ा बयान

राहुल करीब 25 मिनट तक पंजाब सीमा में मारकंडा पुल पर खड़े थे। बाद में पुलिस ने हरियाणा में प्रवेश करने की सहमति दे दी। राहुल गांधी के ट्रैक्‍टर को पहले पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ और बाद में हरियाणा कांग्रेस की अध्‍यक्ष कुमारी सैलजा ने चलाकर हरियाणा में दाखिल किया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्‍टर यात्रा का पिहोवा, कुरुक्षेत्र में गर्मजोशी से स्‍वागत किया। ट्रैक्‍टर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी सवार थे। ट्रैक्‍टर पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुलदीप बिश्‍नोई और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी सवार थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *