Block Pramukh Election: आसपुर देवसरा ब्लॉक में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव और पूर्व विधायक समेत 411 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किय गया है। पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सपा जिलाध्यक्ष ने अपने खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है।
आसपुर देवसरा Block Pramukh Election में बवाल करने के आरोप में 17 लोग गिरफ्तार
प्रतापगढ़ में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान आसपुर देवसरा ब्लॉक में शनिवार को फर्जी मतदान का आरोप लगाकर जिले के साप नेताओं विरोध करने लगे और बैरियर के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस और नेताओं के बीच विवाद शुरू हो गया। उपद्रव कर रहे सपाईयों कर रहे पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ने लगी इस पर वहां पर पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने उपद्रव को शांत करना के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की।
Block Pramukh Election में 411 खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने वीरेंद्र यादव, लाल बहादुर, प्रमोद कुमार यादव, अमर बहादुर, नीरज यादव व बृजेश यादव निवासीगण केवटली थाना आसपुर देवसरा, अमन यादव, वीरेंद्र प्रताप यादव, सुरेश कुमार सरोज, राधेश्याम यादव, विजय बहादुर यादव, सचिन यादव, गया प्रसाद यादव व बड़ेलाल निवासीगण धरौली थाना आसपुर देवसरा और बृजेश यादव व शुभम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आसपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, अभी तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सपा जिलाध्यक्ष पर Block Pramukh Election मामले में केस दर्ज होने पर नाराजगी
आसपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस सम्बन्ध में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 162/21 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 307, 332, 353, 336, 427, 171एफ, 34, 188, 269 भादवि, 7 सीएलए एक्ट, 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 131, 132 (3), 135ए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व 3(1) महामारी संसोधन अध्यादेश का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
ये भी पढ़ें-
सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने कहा कि वो आसपुर देवसरा गए भी नहीं थे लेकिन उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। छविनाथ यादव ने कहा कि पुलिस ने मंत्री मोती सिंह के इशारे पर उनके खिलाफ खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रशासन का नाजायज इस्तेमाल लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। सपाइयों ने जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होने पर नाराजगी जाहिर की है।
ब्लॉक प्रमुख के पदों पर विजयी लोगों की ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें