UP Lekhpal Bharti 2022: अगर आप उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की लेखपाल भर्ती मेन परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं, और इस वर्ष अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको बता दें, जल्द ही UPSSSC की ओर से लेखपाल भर्ती मेन एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाने वाला है। इसकी जानकारी आप UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in देख सकते हैं। इसी वेबसाइट पर बीते 8 दिसंबर को एग्जाम के पैटर्न का सिलेबस जारी किया जा चुका है। बता दें, UPSSSC की लेखपाल भर्ती मेन परिक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET 2021 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
UP Lekhpal Bharti 2022: 7 हजार से अधिक रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की होनी है भर्ती
ये भी पढ़ें- New Delhi 3rd India-Central Asia Dialogue: आज भारत और मध्य एशियाई देशों की तीसरी वार्ता हुई सम्पन्न

आपको बता दें, प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की लेखपाल के लिए इस बार 7 हजार से अधिक रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होनी है। जिसके लिए आवेदन के लिए कट-ऑफ भी जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए इसका लिंक वेबसाइट के होमपेज पर ही लाइव मिलेगा। उम्मीदवारों को अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से इस पेज पर लॉगिन करके अपनी सभी जानकारियां देनी होगी। इस प्रकृया के बाद उम्मीदवारों को मेन एग्जाम की डेट जारी की जाएगी, जिसे पास करने के बाद ही उम्मीदवारों का सलेक्शन किया जाएगा।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।