New Delhi 3rd India-Central Asia Dialogue: आज भारत और मध्य एशियाई देशों की तीसरी वार्ता हुई सम्पन्न
New Delhi 3rd India-Central Asia Dialogue: अफगानिस्तान की स्थिति पर हुई चर्चा
New Delhi 3rd India-Central Asia Dialogue: 19 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में भारत और मध्य एशियाई देशों की तीसरी वार्ता सम्पन्न हुई। इस वार्ता में मध्य एशिया के 5 देशों ने हिस्सा लिया। जिनमें कजाखस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिजिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल थे। आज दिल्ली में हुई इस वार्ता में भारत के साथ खासतौर पर हुए अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही संपर्क और विकास पर केंद्रित सहयोगों को और बढ़ाने पर बात की गई।
New Delhi 3rd India-Central Asia Dialogue: ” हम सभी का अफ़ग़ानिस्तान के साथ गहरा संबंध है”- एस जयशंकर

ये भी पढ़ें- Rajnath Singh addresses Convention of FICCI: भारत में फाइटर जेट इंजन का निर्माण होगा शुरू
आपको बता दें, आज हुए मध्य एशियाई देशों की तीसरी वार्ता में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत का अफ़ग़ानिस्तान के साथ गहरा रिश्ता है। वार्ता मेंपर अफगानिस्तान चर्चा करते हुए विदेश मंत्री ने आगे कहा कि, ‘’ भारत समेत सभी 5 देशों का अफ़ग़ानिस्तान के साथ गहरा संबंध है। हम सभी अफ़ग़ानिस्तान के लिए एक प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार हैं। हम सभी आतंकवाद के ख़िलाफ लड़ाई और अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं, बच्चों साथ-साथ अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण चाहते हैं।’’
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।