Women’s Day Special 2022: आज यानी 8 मार्च के दिन को पूरा विश्व ”अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के रूप में मना रहा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने भी कई योजनाए चलाई है। साथ ही सई सरकारी क्षेत्रों की नौकरियों में महिलाओं को पहले प्राथमिकता दी जाती है। सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं और पुरूषों के अनुपात को समान करने के लिए कई क्षेत्रों में महिला कोटा को बढ़ावा दिया है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। इनमें खासकर टीचिंग का क्षेत्र, बैंकिंग का क्षेत्र, नर्सिंग का क्षेत्र, सोल्जर जनरल ड्यूटी, महिला सैनिक (महिला सैन्य पुलिस), रेलवे, पुलिस अर्धसैनिक बलों में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित होती है।
Women’s Day Special 2022: सेना में महिलाओं की भर्ती

भरतीय सेना की तीनों टुकड़ियों में महिलाओं के लिए स्थान आरंक्षित होता है। थल सेना वायुसेना और जल सेना में भारी संख्या में महिला ऑफिसर्स के पद के लिए भर्ती होती है। जिसके लिए महिला कोटा आरक्षित होता है। इसके साथ ही कांस्टेबल के पदों के लिए भी महिला उम्मीदवारों को मौका दिया जाता है। इन पदों पर भर्ती के लिए केंद्र सरकार के हर साल कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसे पास करके महिलाओं को बीएसएफ, सीएपीएफ, दिल्ली पुलिस अलग अलग पदों पर नियुक्त किया जाता है।
Women’s Day Special 2022: नर्स के पदों पर भर्ती

नर्सिंग के क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों से आगे हैं। नर्स की नौकरी में महिलाओं को हमेशा से ही पुरूषों के अपेक्षे पहले प्राथमिकता दी जाती है। साथ ही ये क्षेत्र महिलाओं के लिए करियर बनाने का एक अच्छा विकल्प भी है। जिन महिलाओं की किसी कारण से पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई है या 12वीं तक ही पढ़ीं हैं वो महिलाए नर्सिंग के क्षेत्र में अपना करियर बना सकती हैं।
आपको बता दें, इस पद पर नौकरी के लिए उच्च शिक्षा योग्यता की आवश्यकता नहीं है। 12वीं पास योग्यता रखने वाले इस पद के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। साथ ही आज के समय में गांव गांव में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था मुहैया करने के मकसद से सरकार ने हर छोटे से छोटे शहर में अस्पताल खोलने की दिशा में कार्य किया है जिसके लिए बड़ी संख्या में नर्सों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में महिलाओं के लिए यह क्षेत्र सबसे अच्छा विकल्प है।
Women’s Day Special 2022: बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं की भर्ती
बैंकिंग के क्षेत्र में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। आंकड़ों को देखा जाए तो अन्य सरकारी क्षेत्रों की तुलना में महिला कर्मचारियों का प्रतिशत सबसे अधिक है। बते कुछ सालों में आईबीपीएस पीओ, एसबीआई पीओ, आरबीआई ग्रेड-बी जैसी विभिन्न बैंक परीक्षाओं में महिला कर्मचारियों का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है, साथ ही अब पहले के मुकाबले महिलाओं की ज्यादा भर्ती बैंकों में हुई है। बैंक की नौकरी में वेतन भी अच्छा मिलता है। साथ महिलाओं के लिए बैंकिन क्षेत्र में कार्य स्थल पर वातावरण भी अनुकुल होता है। जिसकी वजह से बीते कुछ सालों से बैंकिंग में महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
Women’s Day Special 2022: टीचिंग एक अच्छा विकल्प

शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं हमेशा से ही आगे रही हैं। टीचिंग जॉब को हमेशा से महिलाओं के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना गया है। सरकारी नौकरी की बात करें तो टीचर के पदों में महिलाओं की भागिदारी अधिक होती है। प्राथमिक विद्यालयों में कुल शिक्षकों में से महिला शिक्षकों का प्रतिशत 45 से अधिक है। हर साल टीचर के खाली पदों के लिए नौकरी की घोषणा की जाती है। जिसके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा भी आयोजित की जाती है। बीते कुछ सालों में महिला शिक्षकों का प्रतिशत बढ़ा है।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।