UP Election SP Rath Yatra 2022: आज से दो दिवसीय जौनपुर दौरे पर अखिलेश यादव

UP Election SP Rath Yatra 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी जीतोड़ मोहनत कर रही है। जिसके तहत सपा विजय रथयात्रा कर सूबे के अलग अलग शहरों का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव का विजय रथ जौनपुर पहुंच रहा है। जहां अखिलेश यादव दो दिन रहेंगे। इन दो दिनों के कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव जौनपुर जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे, और 5 सभाओं को संबोधित करेंगे।

बता दें,  जौनपुर जिले में विधानसभा की 9 सीटें है। विधानसभा की 9 में से 4 बीजेपी, 3 सपा, 1 सीट अपना दल के पास है, और 1 सीट बसपा के हाथ में है।

ये भी पढ़े- Anokhi Shaadi: बिहार में एक दुल्हन ने बदल डाली पुरानी परंपरा, दुल्हे को लेने बारात संग घोड़े पर सवार होकर पहुंची दुल्हन

UP Election SP Rath Yatra 2022: अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर साधा निशाना

UP Election SP Rath Yatra 2022

इससे पहले ही अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए बीते सोमवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें जौनपुर मेडिकल कॉलेज के खस्ता हाल पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ” भाजपा के राज में जौनपुर मेडिकल कॉलेज अभी खुद बिस्तर पकड़े हुआ है, पता नहीं कब ये जनता का इलाज करने लायक होगा। अब बाइस के चुनाव में जनता भाजपा का इलाज करेगी।” इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि, ” यूपी कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा”

 

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *