UP Election CM Yogi Press Conference: उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में बीजेपी की बंपर जीत, सीएम योगी ने किया प्रेस वार्ता

Yogi Adityanath Oath Date

UP Election CM Yogi Press Conference: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से कमल पर भरोसा दिखाया है। बता दें, 403 विधानसभा सीटों में से 274 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी और इसकी सहयोगी पार्टियां आगे चल रही है।

ऐसा पहली बार है जब लगातार दो बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। आज दोपहर से ही पार्टी कार्यकर्ता जीत की खुशी मना रहे हैं। लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर होली से पहले ही होली के जश्न में कार्यकर्ता डूबे हैं। बधाइयों और एक दूसरे को मुंह मीठा कराने का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़ें- Struggle Story Of Ruqaiya: कहानी रुकैया परवीन की, जिसे सालों से है इंसाफ की दरकार

UP Election CM Yogi Press Conference
UP Election CM Yogi Press Conference

UP Election CM Yogi Press Conference: सीएम योगी कर रहे हैं प्रेस वार्ता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में सीएम योगी ने सबसे पहले प्रदेश की जनता का एक बार फिर से भरोसा दिलाने के लिए धन्यवाद किया, और प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी ने कहा कि जनता ने जिस तरह से एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है उनकी विश्वास पर हमें खरा उतरना है। आज भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाने जा रही है। इसके साथ ही सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। सीएम योगी ने कहा कि हमें जोश के साथ साथ होश भी रखना है और पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन के साथ ही हम आगे बढ़ते रहेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि “ये जीत हमें जवाबदेही का संकेत भी देता है. इसिलिए जोश के साथ साथ होश को बनाए रखना है और इससे भी मज़बूती के साथ हमें आम जनमानस के आकांक्षाओं के अनुरूप एक बार फिर अपने आप को साबित करना होगा।”

 

UP Election CM Yogi Press Conference
UP Election CM Yogi Press Conference

UP Election CM Yogi Press Conference: BJP ने गोरखपुर ज़िले की सभी 9 सीटें जीती

आपको बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर सीट पर 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। लखीमपुर खीरी की आठ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही लरामपुर की 3 तीन विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी और 2 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *