UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की, 6 सीटों पर उम्मीदवारों का किया बदलाव।

UP Election 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। बीसपी की इस सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम हैं। अमनमणि त्रिपाठी को पार्टी ने नौतनवां (Nautanwa Assembly Seat) से  टिकट दिया है। बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) ने अमनमणि के साथ और 2 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। बीएसपी ने अन्य 6 सीटों पर प्रत्याशियों का बदलाव किया है।

ये भी पढ़ें-UP Assembly Election: पहले चरण में कुल 60.17% हुआ मतदान, जानिएं कहा कितनी हुई वोटिंग

UP Election 2022: सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अनोखी पहल, गीत-संगीत के जरिए लोगों को किया जा रहा है मतदान के लिए प्रेरित

UP Elections BJP Manifesto: आज बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, जानिएं घोषणा पत्र में क्या है खास

UP Election 2022

विधानसभा UP Election 2022 में अमनमणि त्रिपाठी BSP के टिकट पर लड़ेगें चुनाव

बसपा सुप्रीमो मायावती  (Mayawati) ने बलराम की तुलसीपुर सीट से पहले राजेंद्र प्रसाद वर्मा को टिकट दिया था था। जिसको बदल कर अब भुवन प्रताप सिंह को मैदार में उतारा है। वहीं महराजगंज की सिसवां सीट से पहले श्रवण पटेल को प्रत्याशी बनाया गया था। जिसे बदल कर अब धीरेंद्र प्रताप सिंह को दे दिया गया है। वहीं नौतनवां से अमनमणि  (Amanmani Tripathi) को प्रत्याशी बनाया गया है।

UP Election 2022

इसी तरह गोरखपुर की सहजनवा सीट से पहले अंजू सिंह बीएसपी के टिकट पर चुनावी मैदान में थें। जिनकी जगह पर अब हाई कमान ने इस सीट पर सुधीर सिंह का टिकट फाइनल कर दिया। कुशीनगर की खड्डा सीट पर डॉ. निसार अहमद को पार्टी ने चुनाव में उतारा है। तमकुहीराज विधानसभा सीट से संजय गुप्ता के टिकट पर मुहल लगी है। और फाज़िलनगर से इलियास अंसारी बीएसपी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे।

नैतनवां विधाानसभा (UP Election 2022) से लड़ेंगें चुनाव अमनमणि त्रिपाठी

बहुजन समाज पार्टी ने देवरिया जिले की रुद्रपुर सीट पर भी बदलाव करते हुए मनीष पांडेय की जगह अब सुरेश तिवारी को टिकट दिया है। साथ ही बलिया के बैरिया सीट से अंगद मिश्रा की जगह सुभाष यादव को टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव पहले चरण का चुनाव गुरुवार को समाप्त हो गया। 11 जिलों की 58 सीटों पर हुए चुनाव में 60.17 प्रतिशत मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनवा से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *