UP Elections BJP Manifesto: आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज जारी किए गए घोषणा पत्र का नाम ”लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022” दिया है। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डॉ दिनेश शर्मा के साथ साथ संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।
UP Elections BJP Manifesto: घोषणा पत्र जारी होने के बाद सीएम योगी ने कही ये बात

ये भी पढ़ें- Sainik Schools Admission: 100 नए सैनिक स्कूलों में छात्रों के प्रवेश के लिए होगी ऑनलाइन काउंसलिंग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने जो बोला था वो कर के दिखाया। अब भी जो बोला है वो कर के दिखाएंगे। इसके साथ ही ये भी कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को पहले से बेहतर किया है। अब उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा पूरे धूम-धान के साथ निकलती है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। जिससे हमारे किसान भाइयों, बहन-बेटियों प्रदेश की गरीब जनता को बिना किसी भेदभाव को हमारी सरकार ने लाभ देने का प्रयास किया है।
UP Elections BJP Manifesto: किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का वादा

आज जारी किए गए अपने घोषणा पत्र में भारीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की बात कही गई है। साथ ही 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना शुरू करने का वादा किया गया। साथ ही प्रदेश में 25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन को शुरू की योजना भी बीजेपी के घोषणा पत्र में शामिल है। गन्ने की खेती करने वाले किसान भाइयों का 14 दिनों के अंदर ही भुगतना होगा। प्रदेश में 6 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा निषादराज बोट सब्सिडी योजना को शुरू करना भी घोषणा पत्र में शामिल है।
UP Elections BJP Manifesto: महिलाओं के लिए बड़े ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश की बहन-बेटियों और माताओं के लिए भी कई नई योजनाओं के शुरू करने की बात कही है। महिलाओं के लिए मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़ का फंड पास करने की बात भी मेनिफेस्टो में शामिल है। इसके लिए मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़ के फंड देने का वादा किया है। हर विधवा और निराश्रित महिला को बीजेपी 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन देगी।
UP Elections BJP Manifesto: UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 2022 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अगर फिर से आती है तो 3 नई महिला बटालियन का निर्माण किया जाएगा। सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में CCTV कैमरे और 3000 पिंक पुलिस बूथ की व्यवस्था की जाएगा। 5 हजार करोड़ की लागत से अवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन की शुरुआत की जाएगी। UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात भी बीजेपी ने अपने घोषाणा पत्र के जरिए कही है।
एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन देने की व्यवस्था होगी।
UP Elections BJP Manifesto: कब कब है यूपी में मतदान

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीट के लिए सात चरण में मतदान किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को वोटिंग होगी। पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा, छठे चरण का मतदान 3 मार्च को और सांतवे और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च में चुनाव का परिणाम घोषित होगा।
ये भी पढ़ें- Supertech Twin Towers: सु्प्रीम कोर्ट ने दिया ट्विन टावर को 28 फरवरी तक गिराने का आदेश
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 10 फरवरी को शामली, मुजफ्फरनगर , बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा में वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।