UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पहले चरण के मतदान में करीब 60.17 प्रतिशत तक मतदान हुआ। ऐसे में लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो ने एक अनोखी पहल शुरू की है। जिसके तहत चार दिनों का मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
UP Election 2022: लोगों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित
ये भी पढ़ें- UP First phase election: पहले चरण के चुनाव में सुबह 11.00 बजे तक औसतन 20.03 फीसदी पड़े वोट

मतदाता जागरूकता अभियान का आज दूसरा दिन था। इस अभियान के जरिए लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में सांस्कृतिक दल ने गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान की विशेषता बताई। इसके साथ ही लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
UP Election 2022: लोगों को बांटे गए पर्चे और स्टीकर

आज जागरूकता अभियान के जरिए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस जागरूकता अभियान के तहत लखनऊ शहर में जागरूकता प्रचार वाहन घूम घूम कर लोगों को आडियो के माध्यम से मतदान जनजागरूकता संदेश दिया जा रहा है साथ ही साथ गीत संगीत और पर्चे, स्टिकर बांटे जा रहे हैं। साथ ही जनता को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
UP Election 2022: हजरतगंज, कचहरी, चारबाग में हुआ प्रचार

आपको बता दें, आज प्रचार अभियान के दूसरे दिन हजरतगंज, कचहरी, लखनऊ के चारबाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, बर्लिंगटन चौराहा, गंज चौराहा, गोल चौराहा, महानगर समेत शहर के अन्य कई जगहों पर घूम घूम कर पम्पलेट, स्टिकर, गीत संगीत के साथ साथ नुक्कड़ नाटक के जरिए युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।