हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज(Haritalika Teen) की महिमा को अपरंपार माना गया है और इस पर्व का महात्म्य बहुत ज्यादा है। हरतालिका तीज व्रत हिंदू धर्म में मनाए जाने वाला एक प्रमुख व्रत है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी इस बार 21 अगस्त (21 August) को हरतालिका तीज मनाई जाएगी।
हालांकि इस बार दो दिन व्रत करने का संयोग बन रहा है। दरअसल, भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज व्रत कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं।
तीज व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था। ऐसा माना जाता है कि हरतालिका तीज व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
हरितालिका तीज पूजा मुहूर्त
सुबह 5 बजकर 54 मिनट से सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक।
शाम को हरितालिका तीज पूजा मुहूर्त
शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 9 बजकर 6 मिनट तक।