Holi Vastu Tips and Puja Tithi: जानें कब है होलिका दहन का सही मुहूर्त, होली पर करें ये वास्तु उपाए दूर होगी आर्थिक तंगी

Holi Vastu Tips and Puja Tithi

Holi Vastu Tips and Puja Tithi: पूरे देश में रंगों के त्योहार होली की धूम पहले से ही दिखने लगती है। होली का इंतजार सभी को बड़ी ही बेसब्री से होता है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इस साल रंग और गुलाल का त्योहार होली 18 मार्च शुक्रवार को देशभर में मनाया जाएगा। होली पर कुछ खास वास्तु के उपायों को करने से आपको इस दिन का दोगुना लाभ प्राप्त हो सकता है।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक होली के दिन कुछ खास उपाय करके आप घर में खुशहाली ला सकते है और आर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही होलिका दहन का सही मुहूर्त और पूजा का के समय कुछ खास उपाय करने से आपको इस दिन भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी

ये भी पढ़ें- Today PM Modi Pune Visit: एक दिवसीय पुणे दौरे पर पीएम मोदी, पुणे मेट्रो रेल परियोजना का किया उद्धाटन

Holi Vastu Tips and Puja Tithi: घर में लगाएं राधा-कृष्ण की तस्वीर

रंगों के त्योहार के दिन घर में कुछ खास वास्तु उपाय करने से आपके घर में होने वाली आर्थिक तंगी तो दूर होगी ही साथ ही आपके घर में कलह-कलेश भी दूर होंगे। होली के दिन आप अपने घर में राधा कृष्ण की मूर्ती या तस्वीर लगाएं। इसे आप अपने बैठक में या फिर शयन कक्ष में लगा सकते हैं। इससे घर में शांति बनी रहती है। राधा कृष्ण की तस्वीर को लगाने से पति पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। इसे आप बेडरूम में सिरहाने की दीवार पर लाल रंग के फ्रेम में लगाएं।

Holi Vastu Tips and Puja Tithi
Holi Vastu Tips and Puja Tithi

Holi Vastu Tips and Puja Tithi: घर में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाए

होली के दिन भाग्योदय के लिए आप अपने घर की मुख्य दीवार पर उगते हुए सूर्य की फोटो लगाए। इससे आपके बिगड़ते काम बन जाएंगे। संभव हो तो उगते हुए सूर्य की फोटो पूर्व दिशा की ओर वाली दीवार पर ही लगाए। इससे आपके जीवन की बाधाएं दूर होंगी। साथ ही घर में सकारात्मक उर्जा आएगी।

Holi Vastu Tips and Puja Tithi: होली के दिन घर में लगाएं पौधे

 

होली के दिन घर में कुछ खास पौधे लगाना गुडलक माना जाता है। होली के दिन आप अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाए। इससे आपके घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी दूर होगी। आप मनिप्लांट भी लगा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके घर में घर की छत पर कोई ध्वज लगा है तो उसे होली के दिन ही बदलें। साथ ही होली के दिन भगवान गणेश की पूजा कर उन्हें रंग गुलाल अर्पित कर ठंडई को भोग लगाना शुभ होता है।

Holi Vastu Tips and Puja Tithi: जानें पूजा का सही समय

Holi Vastu Tips and Puja Tithi
Holi Vastu Tips and Puja Tithi

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन होता है, और होलिका दहन के अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि के दिन लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल रगा कर रंगोत्सव मनाते हैं। पंचाग के अनुसार होली के 8 दिन पहले होलाष्क लग जाता है। होली के 8 दिन पहले कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।

इस वर्ष फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को 1 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 18 मार्च दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इसलिए होलिका दहन भी 17 मार्च को ही होगा। होलिका दहन का मुहूर्त 17 मार्च को रात 9 बजकर 20 मिनट से देर रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *