Shani ki Mahadasha ke Upay: शनि ग्रह दे रहा है अशुफ फल, करें ये उपाय, जिंदगी होगी मेहरबान

Shani ki Mahadasha ke Upay

Shani ki Mahadasha ke Upay: सभी ग्रहों में शनि ग्रह (Shani grah) का अलग ही महत्व है। अगर शनिदेव (Shani ki Mahadasha ke Upay) आप पर मेहरबान हो गए तो जिंदगी संवर जाती है, लेकिन अगर शनिदेव की दृष्टि आप पर टेढ़ी हो गई तो उन्हें मनाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं शनि ग्रह अशुभ फल देने लगता है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है।

ये भी पढ़ें- Daily Horoscope 14 August 2021: जानिए- आज का राशिफल, मेष से लेकर मीन तक

Shani ki Mahadasha ke Upay

Shani ki Mahadasha ke Upay: क्या शनि की महादशा अशुभ फल दे रहा है?

शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। इनकी कुदृष्टि से लोगों के जीवन में कठिनाइयों व परेशानियों का अंबार लग जाता है। तो अगर शनि की महादशा आपको अशुभ फल दे रहा है तो चलिए शनि की महादशा को ठीक करने के उपाय जान लेते हैं।

Shani ki Mahadasha ke Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय

  1. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि यंत्र की स्थापना करें। हर रोज इसके सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि यंत्र की विधि-विधान से पूजा करें। माना जाता है कि ऐसा करने वालों पर शनि की कुदृष्टि नहीं होती।
  2. हर शनिवार के दिन काले कुत्तों को रोटी खिलाएं तथा गरीब एवं जरूरत मंद लोगों को काले वस्तुओं का दान करें.
  3. शनिवार के दिन शाम को सूर्यास्त के पूर्व पीपल या बरगद के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रहे कि दीपक जलाने से पहले व्यक्ति को स्नान आदि करके पवित्र हो जाना चाहिए। इससे शनिदेव भक्तों पर अपनी कृपा दृष्टि बरसाते है।
  4. घर में शमी का वृक्ष लगाएं। यदि यह वृक्ष शनिवार के दिन लगाया जाय तो अति उत्तम होगा. मान्यता है कि इससे शनिदेव की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
  5. शनिवार के दिन शाम को सूर्यास्त के बाद हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा उन्हें सिंदूर अर्पित करें और काली तिल्ली के तेल से दीपक जलाएं।
  6. घर–परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेवा करें। कहा जाता है कि इससे जीवन में खुशहाली, सुख, समृद्धि यश की प्राप्ति होती है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *