Nag Panchami 13 August 2021: नागपंचमी पर करें ये उपाय, कुंडली में राहू-केतु के दोष हो जाएंगे दूर

Nag Panchami 13 August 2021

Nag Panchami 13 August 2021: इस साल यानी 2021 में 13 अगस्त यानी शुक्रवार को सावन मास (sawan) के शुक्ल पक्ष को नाग पंचमी (Nag Panchami 13 August 2021) पड़ रही है। नागपंचमी का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन अगर आपकी कुंडली (Kundali) में कोई भी दोष (kalsarp dodha) है तो वो नागपंचमी के दिन दूर किया जा सकता है बस करने होंगे कुछ खास उपाय।

ये भी पढ़ें- Daily Horoscope 13 August 2021: जानिए, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Nag Panchami 13 August 2021: कुंडली में राहु-केतु के दोष को करें दूर

अगर कुंडली में राहु—केतु का दोष है तो इस नागपंचमी के दिन ज्योतिषियों के अनुसार पूजा और धार्मिक अनुष्ठान करने से काफी शुभ फल मिलता है। राहु—केतु दोष काफी हद तक कम होता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार नाग पंचमी का पर्व नाग देवता को समर्पित है। इस दिन नाग देव की पूजा की जाती है। सावन का महीना चल रहा है।

सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है। भगवान शिव की पूजा करने से सर्प देवता प्रसन्न होते हैं और यह काफी शुभ फल देते हैं। नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा करना और नाग देवता के साथ रुद्राभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है।

Nag Panchami 13 August 2021: नागपंचमी के दिन कालसर्प दोष का उपाय

कालसर्प दोष दूर करने का सबसे उत्तम दिन। नाग देवता के साथ रूद्राभिषेक करना बहुत शुभ होगा। राहु और केतु को पाप ग्रह माना गया है। काल सर्प दोष जन्म कुंडली में राहु और केतु से बनता है। कुंडली में जब काल सर्प दोष बनता है तो व्यक्ति को बहुत कष्ट उठाना पड़ता है। जिस तरह एक सांप अपने शिकार को पकड़ लेता है, उसी तरह काल सर्प दोष व्यक्ति को परेशानी मे डाल देता है।

काल सर्प दोष शिक्षा, धन, करियर, नौकरी, स्वास्थ्य और व्यापार में भी व्यक्ति को परेशानी देता है। इससे शादीशुदा जिंदगी और दूसरे रिश्ते भी खराब हो जाते हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र में यह दोष अशुभ माना गया है। काल सर्प दोष के कारण करीब चालीस साल तक संघर्ष करना पड़ता है इसलिए इस दोष का उपाय बहुत जरूरी माना गया है। नाग पंचमी पर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और राहु और केतु के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Nag Panchami 13 August 2021: नाग पंचमी के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त

नाग पंचमी पर्व: 13 अगस्त 2021
पंचमी तिथि शुरू: 12 अगस्त, 2021 को 03:24 बजे।
पंचमी तिथि समापन: 13 अगस्त, 2021 को दोपहर 01:42 बजे।
पूजा मुहूर्त: 13 अगस्त 2021 को सुबह 05:49 से 08:28 बजे तक।
मुहूर्त की अवधि: 2 घंटे 39 मिनट

 

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *