Congress poster girl resigns: ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, दिया इस्तीफा

Congress poster girl resigns

Congress poster girl resigns: एक तरफ कांग्रेस पार्टी यूपी की कुर्सी पर अपनी दावेदारी साबित करने में एड़ी चोटी एक कर रही है तो वहीं कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने पार्टी को बाय बाय कह दिया है। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कैंपेन की पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि वंदना सिंह यूपी महिला कांग्रेस के मध्य क्षेत्र की उपाध्यक्ष थीं।

Congress poster girl resigns:  वंदना सिंह ने कहा कि, ‘ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है’

Congress poster girl resigns

इसी सिलसिले में वंदना सिंह से बातचीत में कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि , “ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, टिकट में दलाली की जा रही है। कांग्रेस की पदाधिकारी हूं फिर भी प्रियंका गांधी से मिलने का मौका नहीं मिलता, वदंना सिंह ने बताया कि वे दो साल से न प्रियंका गांधी से नहीं मिली हैं। इससे पहले ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हैं’ का चेहरा रही प्रियंका मौर्य (Priyanka Maurya)  ने कांग्रेस को अलविदा कहा और बीजेपी का दामन थाम लिया था।

ये भी पढ़ें- Awadh art festival 2022: दिल्ली में अवध आर्ट फैस्टिवल का हो रहा आयोजन, कला के माध्यम से संस्कृति पर्यटन का होगा प्रचार

दरअसल प्रियंका मौर्य पिछले दिनों ही चर्चा में आयीं थी और उन्होंने प्रिंयका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया था और वहीं कुछ दिनों पहले प्रियंका लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट मांग रही थी उनके बारे में कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस के नेतृत्व से नाखुश थीं।

Congress poster girl resigns:  प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर लगाए आरोप

कांग्रेस छोड़ चुकीं प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया गया। प्रियंका ने कहा कि पार्टी में 24 नाम भेजे गए थे, लेकिन जिस व्यक्ति को टिकट दिया गया, उसे उस क्षेत्र में कोई नहीं जानता।

Congress poster girl resigns:  प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व पर उठने लगे हैं सवाल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं, राज्य में कांग्रेस की स्थिति कमजोर है और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राज्य में पार्टी को फिर से स्थापित करने के लिए राज्य में कई सियासी दांव खेल रही हैं और वहीं पार्टी में प्रियंका गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि चुनाव में टिकट मिलने के बाद भी पार्टी के नेता दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं। पार्टी के लिए बेहद नुकसान साबित हो सकता है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *