Awadh art festival 2022: दिल्ली में अवध आर्ट फैस्टिवल का हो रहा आयोजन, कला के माध्यम से संस्कृति पर्यटन का होगा प्रचार

Awadh art festival 2022

Awadh art festival 2022: भारतीय कला संस्कृति एवं पर्यटन के प्रचार प्रसार के लिए देश की अग्रणी सामाजिक संस्था अवध आर्ट फैस्टिवल द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के इंडिया हैविटेट सेंटर में संस्था (Awadh art festival 2022) के चौथे संस्करण का आयोजन 21-28 फरवरी 2022 के बीच होने जा रहा है | इस बार के अवध आर्ट फैस्टिवल में देश के 10 से ज्यादा राज्यों के सैकड़ो कला प्रेमी अपनी कला के माध्यम से इस आर्ट फैस्टिवल में अपनी कला प्रदर्शित करने जा रहे हैं |

ये भी पढ़ें-Sainik Schools Admission 2022: 100 नए सैनिक स्कूलों में छात्रों के प्रवेश के लिए होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

Awadh art festival 2022

Awadh art festival 2022 में हिस्सा लेने के लिए यहं क्लिक करें

21 फरवरी से दिल्ली में Awadh art festival 2022 का होगा आयोजन

अवध आर्ट फैस्टिवल के फाउंडर अरका प्रधान ने प्रताप किरण न्यूज से विशेष वार्ता में बताया कि हमारी कला संस्कृतिक दुनिया की प्राचीन संस्कृतियों में प्रमुख स्थान रखती है, भारतीय कला संस्कृति प्राचीन आदर्श सिद्धांत को आज भी ग्रहण किए हुए है इसकी निरंतरता इसकी ताकत है|  विश्व की अनेक संस्कृतियां समय के साथ लुप्त हो गयी लेकिन विश्व बंधुत्व ” सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया: सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित दुखभाग भवेत ” सभी सुखी हो स्भी स्वस्थ रहे ऐसे विचार सिद्धांत के दर्शन ग्रहणशीलता मैत्री भाव ही भारतीय संस्कृति की विशेषता है | इसी को ध्यान में रखते हुए हम Awadh art festival 2022 के चौथे संस्करण का आयोजन करने जा रहे हैं।

Awadh art festival 2022 का आयोजन दिल्ली के इंडिया हैविटेट सेंटर में होगा

अवध आर्ट फैस्टिवल संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली सरकार , आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन, उत्साह, आईरिस, पृथ्वी गैलरी , सिटीजन फॉर वेलफेयर स्टेट, प्रकाश शंकर फाउंडेशन जैसी संस्थाओं का सहयोग हमें प्राप्त हो रहा है | इसके साथ ही वरिष्ठ कला जगत के विद्वान गणेश पायने, पारितोष सेन , डॉ अरूणा वासुदेव व फिल्म ऐक्टर दीप्ति नावल जी का सहयोग अवध आर्ट फैस्टिवल को प्राप्त हो रहा है|

Awadh art festival 2022 के आयोजक और फाउंडर अरका प्रधान से खास बातचीत

अवध आर्ट फैस्टिवल के कोर टीम में मुख्य रूप से रतन कौल शांतनु गांगुली रतनप्रिया कांत डॉ इशिता चटर्जी डॉ मुक्ता शर्मा, रितु गोयल, नीरज मित्रा, मुकेश शुक्ला, आशीष गौतम का विशेष सहयोग मार्गदर्शन अवध आर्ट फैस्टिवल को प्राप्त हो रहा है। इसके लिए अवध आर्ट फैस्टिवल के फाउंडर अरका प्रधान ने सभी सहयोगी मित्रों  के प्रति आभार प्रकट किया  गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *