Yogshala Expo 2021 : नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा आयोजित “द योगशाला एक्सपो” में राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने लाईव पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

Yogshala Expo 2021
  • Yogshala Expo 2021: नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा दिल्ली के प्रगति मैदान में (25 से 27 अगस्त) तीन दिवसीय “द योगशाला एक्सपो” में हेल्थ एण्ड वेलनेस टॉपिक (health and wellness topic) पर लाईव पेंटिंग प्रतियोगिता 12 राज्यों के 200 से ज्यादा प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। एक्सपो के आखिरी दिन राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।

Yogshala Expo 2021

 

Yogshala Expo 2021 का शुक्रवार को हुआ समापन

नमो गंगे ट्रस्ट के द्वारा  इस पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए मंत्री बी एल वर्मा ने इस आयोजन के लिए नमो गंगे ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शर्मा के इस पहल की तारीफ करते हुए नार्थ ईस्ट में भी इस तरह के आयोजन करने की अपील की गयी|

Yogshala Expo 2021

नमो गंगे द्वारा आयोजित Yogshala Expo 2021 की राज्य मंत्री बी एल वर्मा की सराहना

वी एल वर्मा ने कहा कि हम प्रयास करेंगे की इस तरह की प्रदर्शनी नार्थ ईस्ट में व देश के सभी राज्यों में हो जिससे भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार में सहयोग मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा| नमो गंगे ट्रस्ट के द योगशाला एक्सपो 2021 (Yogshala Expo 2021) को सफल बताते हुए नमो गंगे ट्रस्ट के चेयरमैन व सभी सदस्यों को बधाई व अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की आभार व्यक्त किया |

Yogshala Expo 2021

दिल्ली Yogshala Expo (2021) का नार्थ ईस्ट में भी हो आयोजन

लाईव पेंटिंग प्रियोगिता में प्रथम पुरस्कार दिल्ली के मोहित चौपडा़ मिला दूसरा पुरस्कार गाजियाबाद की बेटी सोनल गर्ग को व तीसरा पुरस्कार दिल्ली की ही गरिमा रावल को मिला | इस पेंटिंग प्रतियोगिता के ज्यूरी मेंबर दीप्तो नारायण चट्टोपाध्याय सर का का कहना है कि सभी प्रतियोगियों ने बहुत सुन्दर रचना की इसका चुनाव करना बहुत कठिन रहा बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति आर्टिस्ट द्वारा की गयी |

ये भी पढ़ें-Yogshala Expo : केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया “द योगशाला एक्सपो” के पांचवे संस्करण का उद्घाटन

 Yogshala in Delhi : नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा आयोजित “द योगशाला एक्सपो” 2021 की तैयारी पूरी

इस पेंटिंग प्रतियोगिता के संजोजक पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि नमो गंगे ट्रस्ट कला के प्रचार प्रसार में लगातार कार्य करने वाली प्रमुख संस्था है जो कि देश के एक हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों  के बीच इस तरह की प्रतियोगिताएं कराता रहा है| संस्था के चेयरमैन ने इस पांचवे संस्करण की सफलता के लिए सभी सहयोगियों के प्रतिआभार प्रकट किया|

नमो गंगे द्वारा आयोजित योगशाला के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *