विपक्ष से हाथ मिलाये बगैर अकेले 2024 में सत्ता का मुक़ाबला करेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2024 के आम चुनाव में सत्ता से अकेले मुक़ाबला करने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने विपक्ष के किसी भी गठजोड़ में शामिल न होने की बात कही है।

वर्तमान में आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव पर अपनी पूरी मुस्तैदी के साथ रणनीति बना रही है। यहाँ पर आम आदमी पार्टी खुद को बीजेपी का विकल्प बना कर पेश कर रही है।

‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान के तहत अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पार्टी के सदस्यों को सम्बोधित किया। उन्होंने भारत के 130 करोड़ नागरिकों का गठबंधन पार्टी के साथ बनाने की बात कही। केजरीवाल ने इसबीच दावा किया है कि गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा में ज़बरदस्त हलचल है।


गुजरात चुनाव में आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस की जगह खुद को विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रही है।


पंजाब में शानदार सफलता के बाद आप के इरादे बुलंद हैं। आम आदमी पार्टी दूसरे राज्यों में भी चुनाव लड़ने का मज़बूत इरादा कर चुकी है। इसके तहत पार्टी ने गुजरात चुनाव पर अपना पूरा फोकस किया हुआ है। यहाँ आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस की जगह खुद को विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रही है। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस का मत इस राज्य में लगभग बराबर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *