Yogi Adityanath Oath: योगी आदित्यनाथ ने ली सीएम पद की शपथ, ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य बने उप मुख्यमंत्री

Yogi Adityanath Oath

Yogi Adityanath Oath: आज एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए। आज शाम योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह हुआ जहां योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।

Yogi Adityanath Oath
Yogi Adityanath Oath

Yogi Adityanath Oath: ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य बने उप मुख्यमंत्री

Yogi Adityanath Oath
Yogi Adityanath Oath

ये भी पढ़ें- Jaunpur Dalit Mahila Pitai: जौनपुर के बदलापुर की दलित महिलाओं को निर्वस्त्र कर पिटाई का वीडियो वायरल

आज योगी आदित्यनाथ के साथ ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ के मंत्रीमंडल में शामिल होने वाले 9 बार के विधायक रह चुके सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें, खन्ना ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शथ ली। इसके साथ ही सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। भूपेंद्र चौधरी जाट बिरादरी हैं, योगी की पहली सरकार में भी मंत्री रहे हैं।

Yogi Adityanath Oath: स्वतंत्र देव सिंह ने ली मंत्र पद की शपथ

Yogi Adityanath Oath
Yogi Adityanath Oath

स्वतंत्र देव सिंह पहली योगी सरकार में परिवहन मंत्री थे, 2019 से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं। उत्तराखंड की राज्यपाल रही बेबी रानी मौर्य ने मंत्री पद की शपथ ली है। मथुरा की छाता सीट से चुनाव जीते चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। जयवीर सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है, वो मैनपुरी से हैं। आंवला बरेली सीट से विधायक धर्मपाल सिंह ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। नंद गोपाल गुप्ता इलाहाबाद दक्षिण सीट से विधायक हैं। उन्होंने भी शपथ ली। शिवपुर, वाराणसी से विधायक अनिल राजभर ने मंत्रीपद की शपथ ली है।

Yogi Adityanath Oath: मेहमानो ली लिस्ट

आज जिन मेहमानों ने शफथ ग्रहण समारोह शिरकत की उसकी लिस्ट काफी लंबी है। आपको बता दें, आज 25 मार्च को लखनऊ में शहीद पथ पर इकाना स्टेडियम में भव्य रूप शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साथ पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इसके अलावा फिल्म जगत से भी कई हस्तियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा गया था। जिसमें अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन, बोनी कपूर, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री का नाम शामिल था। वहीं देश बड़े उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया था।

  • तनम्य चक्रवती, टाटा ग्रुप
  • नीरज अंबानी, अंबानी ग्रुप
  • कुमार मंगलम बिरला, आदित्य बिरला ग्रुप
  • गौतम अडाणी, अडाणी ग्रुप
  • दर्शन हीरानंदानी, हीरानंदानी ग्रुप
  • आनंद महिंद्रा, महिंद्रा ग्रुप

Yogi Adityanath Oath: 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उपमुख्यमंत्री हुए शामिल

25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उपमुख्यमंत्रियों के साथ साथ कई वीआईपी के शामिल हुए।

  • सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • सीएम मनोहर लाल खट्टर
  • सीएम पेमा खांडू
  • सीएम एन बिरेन सिंह
  • सीएम जयराम ठाकुर
  • सीएम बिप्लव कुमार देब
  • सीएम प्रमोद सावंत
  • सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा
  • सीएम बसावराज बोम्मई
  • सीएम भूपेंद्र पटेल
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोना मीन
  • बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद

इसके साथ ही राजधानी लखनऊ के बड़े उद्योगपतियों को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया था। इसके साथ ही देशभर के सभी बड़े मठों के साधु-संतों को न्योता भेजा गया था। जिसमें नाथ संप्रदाय के साधू संतों को आमंत्रित किया गया था। साथ ही योग गुरू बाबा रामदेव, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या हरिद्वार समेत देश के कई राज्यों से जुड़े संत भी आज के में शामिल हुए।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *