Jaunpur Dalit Mahila Pitai: जौनपुर के बदलापुर की दलित महिलाओं को निर्वस्त्र कर पिटाई का वीडियो वायरल

Jaunpur Dalit Mahila Pita

Jaunpur Dalit Mahila Pitai: जौनपुर के बदलापुर का एक वायरल वीडियो बीते गुरूवार से चर्चा में बना हुआ है। वीडियों में उत्तर प्रदेश पुलिस पर दलित बस्ती में महिलाओं की बेदर्दी से पिटाई की जा रही है। दरअसल बीते गुरूवार को समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटीर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि

दलितों पर अत्याचार में नंबर 1 भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में एक और शर्मसार कर देने वाली पुलिसिया करतूत आई सामने। जौनपुर के बदलापुर में पुलिस द्वारा दलित महिलाओं की बर्बर पिटाई विचलित कर देने वाली घटना है। मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई, पीड़ितों को मिले न्याय।” इसके साथ ही समाजबादी पार्टी ने सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश की पुलिस पर दलितों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें- Khazani Institute Fashion show: 15वें एनुअल फंक्शन पर खजानी इंस्टिट्यूट में दिखा छात्राओं का हुनर, फैशन शो का किया गया आयोजन

Jaunpur Dalit Mahila Pitai: सपा ने किया ट्वीट

Jaunpur Dalit Mahila Pita
Jaunpur Dalit Mahila Pita

आपको बता दें, समाजवादी पार्टी की ओर से जो वीडियो शेयर किया गया है उस वीडियो में कुछ दलित महिलाओं को निर्वस्त्र कर उत्तर प्रदेश पुलिस बेरहमी से पीट रही है। ये घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के दलित बस्ती की बताई जा रही है। जहां बीते रविवार को विवादित भूमि पर लगे केले के फल को काट लेने के मामले को सुरझाने पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के हमला करने के बाद की घटना है।

हालांकि मामले पर समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीटर पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसकी सच्चाई और वीडियों की सत्यता की जांच अभी नहीं हो पाई है।

Jaunpur Dalit Mahila Pitai: सीओ ने इस पूरे मामले को बताया गलत

Jaunpur Dalit Mahila Pita
Jaunpur Dalit Mahila Pita

इस वायरल वीडियो पर राजनीति भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के जवाब में सीओ की ओर से महिलाओं के आरोपित होने और उनका मेडिकल कराए जाने के साथ ही उनपर आपराधिक मामला होने की जानकारी का वीडियो पोस्‍ट किया है। सीओ ने इस पूरे मामले को गलत बताते हुए कहा कि ये वीडियो झूठा है और महिलाओं के साथ इस तरह की कोई पिटाई नहीं की गई है।

Jaunpur Dalit Mahila Pitai: पुलिस ने 6 महिलाओं समेत दो पुरूषों को किया गिरफ्तार

Jaunpur Dalit Mahila Pitai
Jaunpur Dalit Mahila Pitai

दूसरी ओर वीडियों के वायरल होने के साथ ही जौनपुर पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले पर की गई अब तक की जानकारी साझा की है। साथ ही 6 महिलाओं समेत दो पुरूषों को हिरासत में लेकर चालान न्यायालय भेजा था।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *