UP CM Yogi New Order: प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यूपी में मनचलों की अब खैर नहीं

Gorakhpur Attack Update

UP CM Yogi New Order: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद ऐक्शन मोड में आई योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। खासकर प्रदेश की बहन बेटियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए कमर कस ली है और तरह के अभियान चलाने की घोषणा की है।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को निर्देश दिया है कि 2 अप्रैल यानी शनिवार नवरात्र के पहले दिन से ही सभी स्कूल-कॉलेज में एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय किए जाएं जिससे प्रदेश की बहन बेटियों की सुरक्षा को और पुख्ता किया जा सके।

UP CM Yogi New Order: 100 दिनों के अंदर 10,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी सुनिश्चित

UP CM Yogi New Order
UP CM Yogi New Order

ये भी पढ़ें- Reduce Disturbed Areas Under AFSPA: नागालैंड, असम और मणिपुर से AFSPA के तहत अशांत क्षेत्रों को कम करने का लिया गया फैसला

सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के गृह विभाग से 100 दिनों के अंदर कार्य योजना बना कर इस मामले पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के दिए गए निर्देश के अनुसार 100 दिनों के अंदर 10,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही आज हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अधिकारियों के साथ बैठक में पुलिस कार्मियों को कहा कि, ”नवरात्र के पहले दिन से ही पुलिस विभाग महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाए। बेटियों की सुरक्षा के लिए सभी स्कूल-कॉलेज में एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय किए जाएं। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम शाम को बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त लगाए।” 

UP CM Yogi New Order: महिला कांस्टेबल को बीट स्तर पर तैनात किया जाएगा

आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिए निर्देश के बाद 10 अप्रैल से पूरे उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति से जुड़े अलग अलग कार्यक्रम शुरू होंगे। जिसके लिए महिला कांस्टेबल को बीट स्तर पर तैनात किया जाएगा।

जिसके बाद अन्य सभी विभाग के अधिकारी आपस में कोऑर्डिनेट करके महिला कांस्टेबल के साथ मिलकर गांव की महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें, और गांव की छात्राओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करें। साथ ही गांव में हफ्ते में दिन नगरीय वार्ड और गांवों में बड़े स्तर पर अभियान चलाए।

UP CM Yogi New Order: प्रदेश में सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन को मजबूत करना प्राथमिकता

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से ये भी कहा कि प्रदेश में सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन को मजबूत करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है, लिहाजा राज्य के सभी आस्था केंद्रों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर की जाए। जिससे पूरे प्रदेश में खासकर दूर दराज के इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *