Russia Ukraine War Day 10: यूक्रेन में बमबारी का 10वां दिन आज, रूस ने युद्ध विराम का किया ऐलान

Russia Ukraine War Day 10

Russia Ukraine War Day 10: यूक्रेन में रूस की सेना लगातार बीते 10 दिनों से बमबारी कर रही है। आज युद्ध का दसवा दिन है। लगातार रूसी सेना के यूक्रेन में बमबारी से यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। आज युद्ध के दसवे दिन रूस ने युक्रेन के एक गांब में बमबारी की है। जिसकी वजह से 6 स्थानीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए 6 लोगों में एक बच्चा भी शामिल है।

Russia Ukraine War Day 10: कीव में रूसी सेना ने मचाई तबाही

ये भी पढ़ें- UP Assembly Elections: वाराणसी में लगा भाजपा नेताओं का जमघट, आज खत्म होगा 54 सीटों के लिए अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार

Russia Ukraine War Day 10
Russia Ukraine War Day 10

जी-7 देशों का मनना है कि रूस ने युद्ध अपराध करते हुए रूस की सेना ने यूक्रेन पर क्लस्टर बम बरसाए हैं। इसके साथ ही आज के रूसी हमले में रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की पर हमला करते हुए राष्ट्रपति आवास पर बम गिराए। जिससे राष्ट्रपति भवन को नुकसान पहुंचा है। रूस की सेना आज और ज्यादा उग्र हो गई है। बता दें, यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। और इस दौरान रूस की सेना हवाई हमले कर रही है। जिससे कई शहर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। आज शनिवार तक रूस की सेना ने ओडेसा, इरपिन और राजधानी कीव से सटे मरखलेवका में कई बम बरसाएं हैं।

Russia Ukraine War Day 10: रूस ने घर्ष विराम की घोषणा की

Russia Ukraine War Day 10
Russia Ukraine War Day 10

रूस ने यूक्रेन में आज सुबह 10 बजे से संघर्ष विराम की घोषणा की है। जिसके बाद से मारियुपोल और वोल्नोवाखा में बमबारी रूक गई है, और स्थानीय नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का मौका मिल गया है। इस बाबत स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए जानकारी देते हुए कहा कि ”रूसी सेना ने आज सुबह 10 बजे से सीजफायर का ऐलान किया है। जिससे मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के बाहर निकलने के लिए मानवीय गलियारे खोले हैं।”

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *