Prayagraj News Updates: प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, इंसाफ दिलाने का दिया भरोसा

Prayagraj News Updates

Prayagraj News Updates: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) प्रयागराज (Prayagraj) के फाफामऊ (Fafamau) कोतवाली के गांव गोहारी पहुंची। प्रियंका गांधी एक परिवार के चार लोगों की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। मृतक फूलचंद पासी के घर पहुंची। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के बाद उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि पुलिस पीड़ित परिवार की मदद नहीं कर रही है।

ये भी पढ़ें- Free Ration in UP: अब यूपी को मिलेगी मुफ्त राशन की डबल डोज, जानिए किसे मिलेगा फायदा

Prayagraj News Updates

Prayagraj News Updates: पुलिस ने पीड़ित परिवार की मदद नहीं की- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार दहशत में है। इनमें सभी महिलाएं हैं, पुरुष सदस्य झारखंड में काम करता है। वे नहीं जानते कि वे अकेले क्या करेंगे, कोई आकर उन्हें पीड़ा दे सकता है। पुलिस ने उनकी मदद नहीं की है। परिवार की महिलाओं ने कांग्रेस महासचिव से अपनी पीड़ा साझा की।

Prayagraj News Updates: मैं न्याय की लड़ाई के साथ हूं- प्रियंका गांधी

फूलचंद पासी के परिजनों ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने गुंडों को संरक्षण दिया है। परिजनों ने प्रियंका गांधी को बताया कि हमारी बात नहीं सुनी जाती थी और स्थानीय प्रशासन खुलकर गुंडों का साथ देता था। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस सरकार में गरीबों, दलितों एवं वंचितों की कोई सुनवाई नहीं है। आज संविधान दिवस है। न्याय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण मूल्य है। मैं न्याय की लड़ाई के साथ हूं।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *