उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर में तो जवानों ने पैंगोंग नदी पर फहराया तिरंगा

देश के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडा फहराया। श्रीनगर के शेर ए कश्मीर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आपको बता दें कि नवोदित उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस अवसर पर हरे रंग के कुर्ते और सफेद टोपी में नजर आए। ध्वजारोहण के बाद स्थानीय पुलिस और सैन्य बल द्वारा उन्हें सलामी प्रेषित की गई।

दूसरी तरफ 14000 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में ‌पैंगोंग त्सो नदी के तट पर आईटीबीपी के जवानों ने भी तिरंगा फहराया। इस दौरान नदी का तट भारत माता के जय कारे से गूंज उठा। इस पर जवानों का जोश देखते बना। साथ ही लद्दाख में 17000 फीट की ऊंचाई पर भी तिरंगा झंडा फहराया गया।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने ट्वीट के जरिए सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित भी किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखंडता को बनाए रखने और संरक्षित करने के लिए संकल्प लेने को कहा।

इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सांस्कृतिक राजनीतिक इतिहास पर भी दृष्टि डाली।उन्होंने सलाह दी कि जम्मू और कश्मीर में समरसता और एकीकरण बनाए रखने की भावना को बढ़ावा दिया जाए। वहीं उन्होंने युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *