Dhanteras Festival 2021: धनतेरस की खरीदारी करने से पहले जाने शुभ मुहुर्त, इस दिन क्या खरीदना देगा शुभ फल

Dhanteras Festival 2021

Dhanteras Festival 2021: 2 नवबंर दिन मंगलवार को है धनतेरस का पर्व। मान्यता है कि धनतेरस के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से घर में सुख समृद्धि आती है और कभी पैसों की कमी नहीं होती। इस दिन भगवान धन्वंतरि, भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन कुछ विशेष वस्तुएं खरीदी जाती है जो साल भर शुभ फल देती हैं। धनतेरस के दिन यदि शुभ मुहुर्त पर खरीदारी की जाए तो काफी लाभकारी माना जाता है

Dhanteras Festival 2021

Dhanteras Festival 2021: जानिए धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहुर्त

धनतेरस के दिन नया सामान घर में लाने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में यदि आप भी धनतेरस के दिन कोई नई वस्तु खरीदना चाहते हैं तो शुभ मुहुर्त में ही खरीदें, क्योंकि ऐसा करने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी और सुख-समृद्धि बरकरार रहेगी। अगर आप इस दिन सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो शाम 6 बजकर 20 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 11 मिनट तक शुभ मुहुर्त रहेगा। वहीं बर्तन व अन्य चीजें खरीदने के लिए शाम 7 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक का समय शुभ है।

Dhanteras Festival 2021: धनतेरस के दिन इन वस्तुओं की खरीदारी करना होगा शुभ

धनतेरस के दिन वैसे तो कोई भी नई वस्तु खरीदना बेहद शुभ माना जाता है लेकिन कुछ वस्तुएं ऐसी हैं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदने पर लाभकारी होता है। मान्यता है कि इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने चाहिए। इसके अलावा लोग धनतेरस के दिन कार, मोटर साइकिल और जमीन-मकान भी खरीदते हैं। कहा जाता है कि धनतेरस पर जो भी वस्तु खरीदी जाती है उसमें सालभर 13 गुना की बढ़ोत्तरी होती है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *