Transparent Composite LPG Cylinder: अब लोगों को भारी- भरकम रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) से छुटकारा मिलने वाला है। इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने अब नया रसोई गैस सिलेंडर पेश किया है जो वर्तमान समय के रसोई गैस सिलेंडर से न केवल 50 फीसदी हल्का और जंगरोधी है, बल्कि पारदर्शी होने के चलते सिलेंडर में बची गैस की मात्रा भी देखी और जानी जा सकेगी।
Transparent Composite LPG Cylinder: सीएम योगी ने पारदर्शी कंपोजिट गैस सिलेंडर का लोकार्पण किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ऑयल के इस नए युग के पारदर्शी कंपोजिट गैस सिलेंडर का लोकार्पण किया। इंडियन ऑयल को इस पहल के लिए बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा, इस नवीनतम नए युग के कंपोजिट सिलेंडर से जनता को एक नया विकल्प मिलेगा।
Transparent Composite LPG Cylinder: फाइबर से बना है ये गैस सिलेंडर
उन्होंने कहा कि फाइबर से बना होने के कारण यह स्टील सिलेंडर की तुलना में करीब 50 फीसदी हल्का, सुविधाजनक और जंगरोधक है। पारदर्शी होने के कारण उपभोक्ता LPG की मात्रा देखकर समय से रीफिल ऑर्डर भी कर सकेंगे। इसकी जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
Transparent Composite LPG Cylinder: इंडियन ऑयल की नई पेशकश, जनता को मिलेगा नया विकल्प
इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक और राज्य प्रमुख डॉ. उत्तीय भट्टाचार्य ने पहला 10 किग्रा का कंपोजिट सिलेंडर मुख्यमंत्री को भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इंडेन कंपोजिट सिलेंडर, इंडियन ऑयल की एक नवीनतम एलपीजी पेशकश है, जोकि एक ब्लो-मोल्डेड इनर लाइनर से बनी एक तीन-परत निर्माण है, जो पॉलीमर फाइबर ग्लास की मिश्रित परत से ढका होता है और एक एचडीपीई बाहरी जैकेट से सुसज्जित होता है।
Transparent Composite LPG Cylinder: जानिए किन शहरों में मिलेगा छोटू सिलेंडर
लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में यह पारदर्शी फाइबर युक्त सिलेंडर उपलब्ध हो गया है। यह आकर्षक फाइबर सिलेंडर ग्रहकों के घरों की शोभा भी बढ़ाएगा।
Transparent Composite LPG Cylinder: क्या है सिक्योरिटी डिपॉजिट
उन्होंने बताया कि कंपोजिट सिलिंडर के 5 व 10 किग्रा के वेरिएंट क्रमश: 2150 और 3350 की सिक्योरिटी देकर प्राप्त किए जा सकेंगे। डॉ. उत्तीय ने सीएम को लखनऊ, वाराणसी और कानपुर बॉटलिंग प्लांट में कंपोजिट सिलिंडर की उत्पादन क्षमता सहित अन्य तकनीकी जानकारियां भी दीं।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।