Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन न करें इन समानों की खरीदारी, परेशानियों से घिर सकती है जिंदगी

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन विशेष सामानों के खरीदने की मान्यता है। लेकिन आमतौर पर जानकारी के अभाव में लोग धनतेरस के दिन गलत चीजें खरीद लेते हैं और इससे अनजाने में की गई छोटी सी गलती जिंदगी में कई परेशानियों का सबब बन जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस पर किन चीजों को कभी नहीं खरीदना चाहिए।  इस साल 2 नवंबर 2021, मंगलवार को धनतेरस (Dhanteras 2021) मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Dhanteras Festival 2021: धनतेरस की खरीदारी करने से पहले जाने शुभ मुहुर्त, इस दिन क्या खरीदना देगा शुभ फल

Dhanteras 2021: धनतेरस पर गलती से भी स्‍टील और प्‍लास्टिक की चीजें न खरीदें

आमतौर पर धनतेरस के दिन लोग बर्तन खरीदते हैं। इस दिन तांबे-पीतल, चांदी जैसी शुद्ध धातुओं के बर्तन खरीदना शुभ होता है, लेकिन स्‍टील के बर्तन या प्‍लास्टिक की चीजें खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से जिंदगी कई मुसीबतों से घिर सकती है। इस दिन शुद्ध धातु के बर्तन की खरीदी करने पर उसे घर में लाते समय याद रखें कि उसमें चावल या पानी भर लें। इस दिन घर में खाली बर्तन लाना अशुभ होता है।

Dhanteras 2021: एल्यूमिनियम और लोहे की चीजों की खरीदारी न करें

इसी तरह धनतेरस के दिन एल्‍यूमीनियम खरीदना बहुत बड़े संकट का कारण बन सकता है। ज्‍योतिष-वास्‍तु में एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है क्‍योंकि इस पर राहु का प्रभाव अधिक होता है। इसी तरह लोहा शनि देव से संबंधित है, लिहाजा धनतेरस पर लोहे की कोई चीज न खरीदें। इस धन हानि होती है।

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन नुकीली चीजें न खरीदें

धनतेरस के दिन नुकीली या धारदार चीजें नहीं खरीदना चाहिए। यहां तक कि इस दिन सुई भी न खरीदें। ये घर में अशांति-कलह का कारण बनती हैं।

Dhanteras 2021:चीनी मिट्टी या कांच के बर्तनों की खरीदारी न करें

धनतेरस पर चीनी मिट्टी या कांच से बनी चीजें भी न खरीदें। इनका संबंध भी राहु से होता है। हो सके तो धनतेरस के दिन इन चीजों का इस्‍तेमाल भी न करें।  धनतेरस पर कुछ लोग कांच के बर्तन या दूसरी चीजें खरीदते हैं। कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

Dhanteras 2021: काले रंग की चीजों की खरीदारी न करें

धनतेरस के दिन कोई भी काले रंग की चीज घर में न लाएं। यह भी बहुत अशुभ होता है। इसके अलावा घर में ऐसी कोई चीज लाने से भी बचें जो मिलावटी हो। भले ही वह घी-तेल ही क्‍यों न हो। इनकी खरीदारी धनतेरस से पहले या बाद में कर लें।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *