Assembly Election 2022 Updates: कांग्रेस की उन्मीदों पर फिरा पानी, 2 द्रमुक उम्मीदवारों ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन

Assembly Election 2022 Updates

Assembly Election 2022 Updates: राज्यसभा की एक सीट खाली करने के लिए कांग्रेस की अपनी पूर्व सहयोगी द्रमुक के साथ बातचीत बेकार हो गई, क्योंकि द्रमुक के दो उम्मीदवारों (dmk candidate) ने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया, जिससे कांग्रेस और कई उम्मीदवारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

Assembly Election 2022 Updates

Assembly Election 2022 Updates: पार्टी की कोशिशों के बाद भी उम्मीदवार नहीं माने

हालांकि कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के दौरान द्रमुक को एक अलिखित सौदे की याद दिलाई, लेकिन वह नहीं मानी। द्रमुक के दो उम्मीदवारों- कनिमोझी सोमू और राजेशकुमार ने नामांकन दाखिल किया है।

Assembly Election 2022 updates: अब कांग्रेस की झोली में 7 राज्यसभा की सीटों में से सिर्फ एक

कांग्रेस को अब राज्यसभा की 7 सीटों में से केवल एक सीट मिलेगी, जिसमें से छह उपचुनाव वाली सीटें हैं। उधर, कांग्रेस ने महाराष्ट्र की राज्यसभा सीट पर चार अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद रजनी पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिससे कई मजबूत दावेदार निराश हैं।

ये भी पढ़ें- Tribute to Mahant Narendra Giri: मुख्यमंत्री योगी ने महंत नरेन्द्र गिरि को दी श्रद्धांजलि, कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

इस साल मई में कोविड-19 के कारण मौजूदा सांसद राजीव सातव के निधन के बाद उपचुनाव कराना पड़ रहा है।

Assembly Election 2022 Updates:  रजनी पाटिल को जम्मू-कश्मीर का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी नियुक्त किया गया।

गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाली 62 वर्षीय रजनी पाटिल ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, गुलाम नबी आजाद, राजीव शुक्ला और यहां तक कि सातव की विधवा प्रज्ञा जैसे कई वरिष्ठ नेताओं को पछाड़ दिया है। उन्हें हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पुणे की रहने वाली रजनी पाटिल ने पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के रूप में कार्य किया है और इस समय उन्हें जम्मू-कश्मीर का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *