कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के मूड में हैं शशि थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार मुकाबला होने जा रहा है। इस चुनाव की घोषणा के साथ सबकी नजरें अब जी-23 नेताओं की ओर लगी हैं। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की मनादि के बाद जी-23 का ही कोई नेता इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। जानकारी के अनुसार इस सूची में शशि थरूर के अलावा मनीष तिवारी और पृथ्वीराज चव्हाण का नाम भी सामने आ रहा है।

बीते तीन दशक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दो बार चुनाव हुआ है।इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर चुनाव लड़ने के मूड में नज़र आ रहे हैं। हालांकि उनकी ओर से अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक़ वे जल्द ही इस पर फैसला ले सकते हैं।

इस बीच शशि थरूर ने इस मामले पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए दो बार चुनाव हो चुका हैं। शरद पवार और राजेश पायलट ने1997 में सीताराम केसरी के खिलाफ पर्चा भरा था। इसमें सीताराम केसरी को जीत मिली थी। केसरी को इस चुनाव में 6224 वोट मिले थे जबकि पवार को 882 और पायलट को 354 वोट मिले थे। दूसरी बार वोटिंग वर्ष 2000 में की गई थी, जब सोनिया गांधी को कांग्रेस के भीतर से दिग्गज नेता जीतेंद्र प्रसाद ने चुनौती दी थी। उस चुनाव में सोनिया गांधी को 7448 वोट मिले थे जबकि प्रसाद को कुल 94 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *