Appointed Governor : 8 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत बनाए गए कर्नाटक के राज्यपाल

Appointed Governor

Appointed Governor: मोदी सरकार (Modi government) में कैबिनेट विस्तार (cabinet extension) के पहले राज्यपालों की नियुक्ति (Appointed Governor) की गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने आठ राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति की। राज्यपालों की नियुक्ति में सबसे अहम बात ये रही कि मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थावरचंद गहलोत अब कर्नाटक के राज्यपाल के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Appointed Governor: अधिक उम्र के चलते थावरचंद को बनाया गया राज्यपाल

माना जा रहा है कि अधिक उम्र के चलते 73 वर्षीय थावरचंद गहलोत को केंद्र सरकार के कैबिनेट मंत्री की भूमिका से हटाकर राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें- Kisan Protest: गाजीपुर बॉर्डर पर किसान और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Appointed Governor: आठ राज्यों को मिले नए राज्यपाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने कुल आठ राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त (new governor appointed) किया है। इनमें मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया है, इसी तरह हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को ट्रांसफर कर त्रिपुरा भेजा गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand CM: उत्तराखंड के नए सीएम होंगे पुष्कर सिंह धामी, कल लेंगे शपथ

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत (Union Minister Thaawarchand Gehlot ) कर्नाटक (Karnataka) के राज्यपाल (Appointed Governor) होंगे। इसी तरह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ हरि बाबू को मिजोरम और मंगुभाई छंगाभाई पटेल को मध्य प्रदेश का गवर्नर नियुक्त किया गया है। गोवा के नेता राजेंद्र विश्वनाथ को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *