नई दिल्ली: हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए जाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बता दें कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। झड़प के बीच राहुल गांधी यमुना एक्सप्रेस वे पर गिर पड़े। जानकारी के मुताबिक राहुल को कोई चोट नहीं आई।
वहीं राहुल गांधी के गिरने की खबर जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी वो भड़क गए। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक धक्कामुक्की चलती रही। फिलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए मोर्चा संभाल लिया है लेकिन बावजूद इसके रुक-रुक कर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प अभी भी हो रही है।