Heavy Rainfall In MP: मध्य प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों में बाढ़ से लोग हलकान

Heavy Rainfall In MP

Heavy Rainfall In MP: भारत के कई राज्यों के लिए बारिश आफत बनकर बरसी है। मध्य प्रदेश से लेकर ओडिशा और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बीते कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से लोगों का जन-जीनव प्रभावित हो गया है और बाढ़ से लोग परेशान हैं। सबसे बुरा हाल इस वक्त मध्य प्रदेश का है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा और शिवपुरी के कई जिलों में बाढ़ का पानी लोगों के लिए खासा मुसिबत बन चुका है।

ये भी पढ़ें- Congress Bharat Jodo Yatra: आज कांग्रेस लॉन्च करेगी ‘भारत जोड़ों यात्रा’ का लोगो, दोपहर 12 बजे होगी प्रेस वार्ता

Heavy Rainfall In MP: मध्यप्रदेश में बारिश से तबाही

Heavy Rainfall In MP
Heavy Rainfall In MP

आपको बता दें कि, भोपाल में बीती रात आंधी और तेज बारिश की वजह से शहर के कई इलाको में जल जमाव हो गया है। साथ ही बड़ा तालाब के जल स्तर के बढ़ जाने की वजह से मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग का एक क्रूज पानी में डूब गया। इतना ही नहीं तेज आंधी की वजह से रास्तें में कई पेड़ गिर गए हैं जिससे यातायात प्रभावित हो गए हैं। साथ ही रायसेन में भारी बारिश से बेतवा, बारना समेत सभी नदियां उफान पर हैं, जिससे राजधानी भोपाल से रायसेन का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।

Heavy Rainfall In MP: भोपाल में बारिश बनी आफत

Heavy Rainfall In MP
Heavy Rainfall In MP

राजधानी भोपाल में भी बारिश से कई इलाको पानी भर जाने की वजह से लोग हलकान हो रहे हैं। ऐसे में शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने खुद ही राहत और बचाव का मोर्चा संभाल लिया है। SDRF की टीम लगातार बचाव कार्य में लगी है। बता दें, धसान नदी में बाढ़ आ जाने की वजह से ढकरानिया गांव में एक परिवार के करीब 20 लोग बाढ़ में फंस गए जिन्हें सूचना मिलने पर फैरन बाहर निकालने का काम प्रशासन और SDRF की टीम ने मिलकर किया।

Heavy Rainfall In MP: ओडिशा में बाढ़ से लोग हलकान

मध्यप्रदेश के अलावा ओडिशा में भी भारी बारिश का असर दिखने लगा है। भारी बारिश के बाद जगह जगह भारी जल जमाव की वजह से लोगों तक प्रशासन को राहत सामग्री पहुंचाने में परेशानी हो रही है। बता दें, ओडिशा के बालासोर में लोग सबसे ज्यादा बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

यहां लोगों को दोहरी मार पड़ी है। जहां एक ओर मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिती पैदा हो गई तो वहीं दूसरी ओर झारखंड के गलुडीह बैराज से छोड़ा गया पानी बालासोर के निचले इलाकों में भरने लगा है। जिससे लोग अपना घरबार छोड़ने को मजबूर हैं। प्रशासन लगातार बाचाव कार्य में जुटी है। केंद्रपाड़ा में भी बारिश ने तबाही मचा रखी है। जहां NDRF की टीम लोगों को राहत बचाव शिवर में पहुंचाने के काम में लगी है।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *