Congress Bharat Jodo Yatra: आज कांग्रेस लॉन्च करेगी ‘भारत जोड़ों यात्रा’ का लोगो, दोपहर 12 बजे होगी प्रेस वार्ता

Congress Bharat Jodo Yatra

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस आज से अपने नए कैंपेन की शुरूआत करने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस अपने पार्टी मुख्यालय से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का लोगो लॉन्च करेगी। आज दोपहर 12 बजे कांग्रेस की होनी वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में कांग्रेस आधिकारिक रूप से जानकारी देगी।

आज होने वाली प्रेस वार्ता में पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी करेंगे। पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा जम्मूकश्मीर से होकर कन्याकुमारी तक जाएगी।

ये भी पढ़ें- रूस का दावा: यूक्रेन ने हमारे सैनिकों को जहर दिया

Congress Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू होगी यात्रा

Congress Bharat Jodo Yatra
Congress Bharat Jodo Yatra

आपको बता दें, कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में एक अहम बैठक भी की थी जिसमे देश भर के सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों और प्रमुख हस्तियों समेत कई सामाजिक एवं गैर सरकारी संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में राहुत गांधी ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा काफी अहम है और अगर उन्हें इस अभियान में किसी का साथ नहीं मिला तब भी वह अकेले ही भारत जोड़ो अभियान पर निकलेंगे।

Congress Bharat Jodo Yatra: 3500 किलोमीटर की यह यात्रा कन्याकुमारी से होगी शुरू

Congress Bharat Jodo Yatra
Congress Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस की ऐतिहासिक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरूआत 7 सितंबर से शुरू होगी। बता दें, 3500 किलोमीटर की यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हो कर कश्मीर जाकर खत्म होगी। जिसमे कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ साथ सरकारी और गैर सरकारी सामाजिक संगठन के लोग शामिल होंगे। आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का लोगो लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद प्रेस वार्ती कर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बारे में अन्य जानकारी साझा की जाएगी।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *