Nominations For Padma Award 2023: आप भी कर सकते हैं पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन, जानें क्या है प्रक्रिया

Nominations For Padma Award 2023

Nominations For Padma Award 2023: देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार यानी यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के लिए आप भी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इस बाबत गृह मंत्रालय की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी गई है कि अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वीले पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बीते 1 मई से ही शुरू हो चुकी है जो अगले 15 सितंबर तक जारी रहेगी ऐसे में आप भी अपना नामांकन 15 सिंतबर से पहले ऑनलाइन ही दाखिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Heavy Rainfall In MP: मध्य प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों में बाढ़ से लोग हलकान

Nominations For Padma Award 2023: 1954 में हुई थी पद्म पुरस्कार की शुरूआत

Nominations For Padma Award 2023
Nominations For Padma Award 2023

आपको बता दें, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने की शुरूआत सन 1954 से हुई थी। 1954 से ही हर साल भारत सरकार गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कारों के तीन वर्ग प्रदान करती थी, जिसे बाद में 8 जनवरी 1955 को एक नोटिफिकेशन जारी किया गया जिसके बाद इन वर्गों का नाम पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री कर दिया गया।
यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, मेडिसिन, सामाजिक कार्य, विज्ञान, फिल्म जगत समेत अन्य कई क्षेत्रों में किए गए कार्य और विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को दिया जाता है।

Nominations For Padma Award 2023: इस साल 128 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिले

इस साल भारत सरकार की ओर से 128 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था। जिनमें 4 हस्तियों को पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया जो असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। 17 को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया जो उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है और तीसरा पद्म श्री पुरस्कार से 107 हस्तियों को नवाजा गया था। पद्म श्री विशिष्ठ सेवा के लिए सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।

Nominations For Padma Award 2023: जानिएं कैसे करें आवेदन

सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें, केंद्र सरकार के मंत्रालय या विभाग, भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कार हासिल कर चुकी हस्तियां पद्म पुरस्कारों के लिए किसी भी हस्ती के नाम की सिफारिश कर सकती हैं। इसके साथ ही अब आप खुद भी इन पुरस्कारों के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं इसके लिए आपको awards.gov.in वेबसाइट पर जाकर Nomination/Apply Now पर क्लिक कर अपना पूरा ब्योरा भरना होगा। ब्योरे के साथ आपके द्वारा किए गए विशेष कार्य की जानकारी भी 800 शब्दों के अंदर देनी होगी।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *