UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधान उत्तर प्रदेश में ‘उत्तर प्रदेश स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव’ यानी विधान परिषद के चुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। पूरे प्रदेश में MLC सीटों पर चुनाव आयोजित किए गए हैं। विधान परिषद के 27 सीटों पर चुनाव के लिए आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वोट डाला।
बता दें, ‘उत्तर प्रदेश स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव’ यानी विधान परिषद के चुनाव के लिए जिन 36 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। इनमें से 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। बाकी बची 27 MLC सीटों पर आज शनिवार को चुनाव हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- XE-Variant Case In India: कोरोना के बढ़ रहे हैं मामले, मुंबई के बाद गुजरात में मिला XE वेरिएंट का मरीज
UP MLC Election 2022: वोटिंग के बाद सीएम योगी ने किया ट्वीट
वोटिंग करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदिरत्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि ”नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण और सुशासन की विजय हेतु उ.प्र. स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव में गोरखपुर में मतदान कर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।” इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्राधिकारी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
UP MLC Election 2022: ”4 दशकों एक सत्तारूढ़ दल विधान परिषद में बहुमत हासिल करेगा।”- CM योगी
मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि करीब 4 दशकों के बाद, एक सत्तारूढ़ दल विधान परिषद में बहुमत हासिल करेगा। साथ ही ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास हो इसके लिए जरूरी है कि प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जाए जिसके लिए जरूरी है कि दोनों सदनों में एक पार्टी को पूर्ण बहुमत मिले।
UP MLC Election 2022: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव ने डाला वोट
विधान परिषद के27 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलवा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में वोट डाला है। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम लगभग सभी सीटों पर जीतने वाले हैं। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव सैफई ब्लॉक पहुंचकर अपना वोट डाला। साथ ही अम्बेडकर नगर से समाजवादी पार्टी विधायक राकेश पाण्डेय और पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।