XE-Variant Case In India: कोरोना के बढ़ रहे हैं मामले, मुंबई के बाद गुजरात में मिला XE वेरिएंट का मरीज
XE-Variant Case In India: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पांच राज्यों में अर्लट जारी किया
XE-Variant Case In India: जहां पिछले कुछ महीनों से भारत में कोरोना संक्रमण में लगातार कमी देखी जा रही थी और धीरे-धीरे सभी स्कूल कॉलेज समेत ऑफिस में कामकज सामान्य होने की दिशा में आगे बढ़ रहा था वहीं अब देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेज होता दिख रहा है। जहां बीते गुरुवार को मुंबई में कोविड-19 के नए XE वेरिएंट के एक मामले की पुष्टी हुई थी वहीं अब खबर है कि गुजरात में भी कोरोना के XE वेरिएंट से संक्रमित एक मरीज पाया गया है।
XE-Variant Case In India: 24 घंटों में कोविड-19 के 1,150 नए मामलों की पुष्टी

ये भी पढ़ें- Covid-19 Booster dose: अब 18 साल से अधिक उग्र वालों को लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज
आपको बता दें, देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,150 नए मामलों की पुष्टी हुई है और 83 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।
जिसके बाद इस वक्त देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,365 है। वहीं 24 घंटों मे 83 लोगों की मौत के बाद देशभर में मृतकों का आंकड़ा 5,21,656 तक जा पहुंचा है। जिसके बाद से राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालो का आंकड़ा 98.76 प्रतिशत है।
XE-Variant Case In India: वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.23 प्रतिशत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी भी साझा की है कि कोविड-19 के नए केस में बीते 24 घंटों में 147 मामलों की कमी देखी गई है। जिसका अर्थ है कि कोरोना से ठीक होने वालों की प्रतिशत दर अच्छी है। इसके साथ ही देश में कोरोना की डेली पॉजिटिविटी रेट 0.24 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.23 प्रतिशत तक है।
XE-Variant Case In India: पांच राज्यों में अलर्ट जारी
देश के कुछ राज्यों में बीते कुछ दिनों में कोरोना के नए केस में बढ़ोतरी देखी गई है। उन राज्यों में सावधानी बरतने को कहा गया है। बता दें, के पॉजिटिविटी रेट और मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पांच राज्यों में अर्लट जारी किया है। इन पांच राज्यों में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल और मिजोरम शामिल हैं। इन राज्यों में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने चिठ्ठी लिखकर अर्लट रहने की सलाह दी है और कोरोना नियमों को सख्त करने की बात कही है। बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए XE वेरिएंट का पहले केस महाराष्ट्र के मुंबई में ही मिला था।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।