Kendriya Vidyalaya Admission: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं लेकिन अब तक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें, केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा एक के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख को 11 अप्रैल 2022 से दो दिन आगे बढ़ा दिया है। अब 13 अप्रैल 2022 तक कक्षा एक के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। पहले रजिस्ट्रेशन की तारीख 21 मार्च थी जिसे 11 अप्रैल किया गया था। केंद्रीय विद्यालय संगठन के आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर आप एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UP MLC Election 2022: उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव केलिए वोटिंग जारी, सीएम योगी ने किया वोट
Kendriya Vidyalaya Admission: दिल्ली हाई कोर्ट में एडमिशन की आयु सीमा को लेकर चल रही है सुनवाई
आपको बता दें, केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से यह फैसला दिल्ली हाई कोर्ट में एडमिशन की आयु सीमा को लेकर चल रही सुनवाई की वजह से लिया है। दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में एडमिशन के लिए बच्चों के न्यूनतम उग्र 5 साल से बढ़ाकर 6 साल किए जाने की सुनवाई चल रही है। जिसका फैसला आना अभी बाकी है। 11 अप्रैल सोमवार को कक्षा एक में बच्चों के एडमिशन के लिए आयु सीमा वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। इसलिए एडमिशन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है।
Kendriya Vidyalaya Admission: केंद्र सरकार ने आयु सीमा 5 से बढ़ा कर 6 साल कर दिया है

बता दें, केंद्र सरकार ने केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में एडमिशन की न्यूनतम आयु सीमा को 5 साल से बढ़ाकर 6 साल कर दिया है। जिसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि आयु सीमा को बढ़ाने का फैसला अचानक नहीं लिया गया है। 2020 में आई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में लिया गया निर्णय है।
केंद्र सरकार की ओर से यह दलील आयु सीमा 5 साल से 6 साल किए जाने वाली याचिकाओं के विरोध में दिया है। इस याचिका के विरोध में केंद्र सरकार का पक्ष रखने वाले सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत से इस उम्र में हस्तक्षेप नहीं करने का उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है।
Kendriya Vidyalaya Admission: 40 सीटों के लिए होते हैं एडमिशन

आपको बता दें, कक्षा एक में एडमिशन लेने के लिए ऑफलाइन एडमिशन फॉर्म फ्री होता है। साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन में कक्षा एक में 40 सीटें होती है। जिनमें से 30 सीट रिजर्व होती है, बाकी बची 10 सीट सामान्य होती हैं। एडमिशन भी प्रवेश प्राथमिकता और लॉटरी प्रणाली के आधार पर होता है। कक्षा 1 के लिए केंद्रीय विद्यालय प्रवेश ऑनलाइन मोड में दिया जाएगा। साथ ही कक्षा 2 के बाद होने वाले एडमिशन केवल खाली सीटों के लिए ऑफलाइन मोड में होगा।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।