Akhilesh Meets Shivpal Yadav UP Election: अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव से की मुलाकात

Akhilesh Meets Shivpal Yadav UP Election

Akhilesh Meets Shivpal Yadav UP Election: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। खबर है कि गुरुवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव से उनके आवास पर जा कर मुलाकात की। ये मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। सूत्रों की माने तो मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव और पार्टी गठबंधन को लेकर चर्चा की गई।

Akhilesh Meets Shivpal Yadav UP Election: सपा छोटी पार्टियों के साथ कर रही है गठबंधन

ये भी पढ़ें- Ind VS SA Test Series 2021: टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हुई टीम इंडिया

दरअसल अखिलेश यादव इस बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनावी मौदान में उतरने की तैयारी कर रही है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने जयंत चौधरी के आरएलडी, केशव देव मौर्य के महान दल, संजय चौहान की जनवादी पार्टी एस, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अपना दल कमेरावादी से गठबंधन कर चुके हैं।

 

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *