बिहार चुनाव में बबीता फोगाट बन सकती हैं अहम चेहरा ?

Bihar Election: बिहार चुनाव में एनडीए और बीजेपी( BJP) हर तरह का प्रयास कर रही है। जो उसे चुनाव में जीत दिला सकता है। इसके मद्देनजर भाजपा ने हरियाणा (Haryana) की बेटी और रेसलर बबीता फोगाट (Babita Fogat) को चुना है। संभावना है कि बबीता बिहार चुनाव में अहम चेहरा बनकर सामने आ सकती हैं। बबीता ने आज बुधवार की दोपहर खेल विभाग के उपनिदेशक पद से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने के बाद बबीता ने मीडिया से बातचीत में बेहद रोचक कारण बताया है। बबीता फोगाट ने कहा कि वह राज्य में बड़ौदा विधानसभा के उपचुनाव के साथ साथ बिहार विधानसभा चुनाव अभियान में भी सक्रियता लेने जा रही हैं।

आपको बता दें कि या कोई पहली बार नहीं की बबिता ने इस्तीफा दिया हो। भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद ही 2019 में उन्होंने पुलिस के उप निरीक्षक पद से भी इस्तीफा दिया था। हालांकि खेल विभाग में 2020 के 30 जुलाई को उन्हें उप निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था।

2019 के विधानसभा चुनाव में भी बबीता ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी दिखाई थी।हालांकि 2019 में वह दादरी विधानसभा से चुनाव हार गई थी। बावजूद इसके राजनीति में उनकी इच्छा बरकरार है। एक बार फिर से वह उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *