UP Vidhan sabha Chunav 2022: समाजवादी पार्टी चलाएगी जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का अभियान

UP Vidhan sabha Chunav 2022

UP Vidhan sabha Chunav 2022: लखनऊ- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आदर्श आचार संहिता भले ही लगा दी गई हो लेकिन बावजूद इसके सियासी पार्टियां अपने वादों और इरादों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। अपनी बातों को जनता के सामने रखने के लिए पार्टियां डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी सहारा ले रही है।

ये भी पढ़ें- UP TET 2022 Exam Date: जाने परीक्षा की नई तिथि साथ ही परीक्षा में जाने से पहले क्या करनी होगी तैयारी ?

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बड़े अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि सपा 300 यूनिट बिजली पाओ, नाम लिखाओ, छूट ना जाओ अभियान चलाएगी। सपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत घर-घर पहुंचेंगे।

UP Vidhan sabha Chunav 2022

UP Vidhan sabha Chunav 2022: ‘नाम लिखाएं और 300 यूनिट बिजली फ्री पाएं’

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसके शुभारंभ के दौरान कहा कि नाम लिखाएं और 300 यूनिट बिजली फ्री पाएं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार से प्रदेश में घर-घर जाकर इस अभियान को शुरू करेंगे। इस दौरान सभी जगह पर आनलाइन फार्म भी भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना इसे समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है। इसके लिए कल से अभियान शुरू किया जाएगा। लोगों को उनका बिजली बिल जिस नाम से उनके घर आता है, वे नाम इस अभियान के तहत फॉर्म में भरवाए जाएंगे।

UP Vidhan sabha Chunav 2022:  300 यूनिट फ्री बिजली पाने के लिए भरना होगा फार्म, ऑनलाइन भी चलेगा अभियान

समाजवादी पार्टी के अभियान के तहत जो लोग 300 यूनिट फ्री बिजली चाहते हैं, उनसे फार्म भरवाया जाएगा। जिनके पास बिजली का बिल है वो उसी नाम को लिखें और जो भविष्य में कनेक्शन लेना चाहते हैं वो राशन कार्ड के अनुसार नाम लिखवाएं।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम चुनाव आयोग से रथ चलाने की अनुमति मांगेंगे। इसके साथ ही डोर टु डोर और ऑनलाइन अभियान भी चलेगा। उन्होंने खुद की चुनाव की तैयारी करने के बाद इसकी घोषणा कराई। यह भाजपा की चाल है। फिर भी समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी पार्टियां पूरी तत्परता से डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए जनता के बीच पहुंच रही है।

UP Vidhan sabha Chunav 2022: जिन लोगों को किसान आतंकवादी लगते हैं वो अन्न खाना बंद कर दें- अखिलेश

सपा की मान्यता रद करने को लेकर दर्ज याचिका के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि पहले भाजपा की मान्यता रद करें, क्योंकि मुख्यमंत्री पर भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। डिप्टी सीएम पर भी मुकदमा है। सपा के कई लोगों पर झूठे मुकदमे हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं पर भी मुकदमे दर्ज हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अब्दुल्ला आजम को फसाने में कांग्रेस और भाजपा दोनों थीं। रामपुर आए एक जिलाधिकारी ने खुद के आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के लिए मनमाने तरीके से मुकदमे लगाए। उसी कड़ी में नाहिद हसन पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का वादा किया था पर अभी तक नहीं हुई और जब किसान आंदोलन कर रहे थे, तब वो किसानों को आतंकवादी कह रहे थे। जिन लोगों को किसान आतंकवादी लगते हैं वो अन्न खाना बंद कर दें।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *