UP Assembly Elections: आज बीजेपी जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, किसानों, युवाओं पर केंद्रित हो सकता है घोषणा पत्र

UP Assembly Elections

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के लिए पहले चरण का मतदान आने वाले गुरूवार को होना है। ऐसे में आज भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र का नाम संकल्प पत्र दिया है। जिसे आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जारी करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार बीजेपी का संकल्प पत्र महिलाओं किसानों और युवाओं पर केंद्रित होगा।

UP Assembly Elections: जनता के सुझाव से किया गया है तैयार

ये भी पढ़ें- Sainik Schools Admission: 100 नए सैनिक स्कूलों में छात्रों के प्रवेश के लिए होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

आपको बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जनता का सुझाव मांगा था। इसके लिए उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक अकांक्षा पेटी लगाई गई थी, जिससे लोग अपने सुझाव दे सकें। भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में जारी किया जाएगा।

UP Assembly Elections: सीएम योगी रहेंगे मौजूद

UP Assembly Elections
UP Assembly Elections

संकल्प पत्र जारी करने के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डॉ दिनेश शर्मा के साथ साथ संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे।

UP Assembly Elections: पहले 6 फरवरी को जारी होना था घोषणा पत्र

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र बीते 6 फरवरी को ही जारी करना था, लेकिन भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की वजह से संकल्प पत्र जारी करने की तारीख को बदल दिया गया था।

UP Assembly Elections: प्रदेश में कब-कब है मतदान

UP Assembly Elections
UP Assembly Elections

 

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीट के लिए सात चरण में मतदान किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को वोटिंग होगी। पांचवे चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा, छठे चरण का मतदान 3 मार्च को और सांतवे और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च में चुनाव का परिणाम घोषित होगा।

ये भी पढ़ें- Supertech Twin Towers: सु्प्रीम कोर्ट ने दिया ट्विन टावर को 28 फरवरी तक गिराने का आदेश

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 10 फरवरी को शामली, मुजफ्फरनगर , बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा में वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे।

खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *