बारिश और बदली में बीतेगा ये सप्ताह

अक्टूबर के मध्य में हो रही उत्तरी राज्यों की बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया दिया। बारिश की ज़्यादती से जनजीवन पर असर पड़ा है। कई ज़िलों में इस लगातार बारिश के चलते दिहाड़ी काम करने वाले अब बारिश रुकने और जीवन ढर्रे पर लौटने का इन्तिज़ार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में स्कूल बंद है।

आज भी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बारिश के साथ बिजली गिरने का अनुमान है ये जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है। दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में लोगों को अभी धूप के इंतजार में लंबा इन्तिज़ार करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में स्कूल बंद है। मौसम को देखते हुए ये जानकारी कल ही दे दी गई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश और करीबी जगहों पर 10 और 11 अक्टूबर को रिमझिम बारिश बनी रहेगी। यहां 16 तारीख तक बदली छाई रहेगी और मौसम में ठंडक एवं नमी बनी रहेगी। खबर के मुताबिक़ 12 के बाद बारिश में कमी का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, और पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश जारी रहेगी। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है।

उत्तर भारत के साथ ही तमिलनाडु, पुदुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी 12 अक्टूबर और कुछ इलाकों में 14 तारीख तक बारिश का अनुमान है। जानकारी के अनुसार 10 और 11 अक्टूबर को कर्नाटक और केरल में भी बारिश होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी बारिश का मौसम बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *