Shinzo Abe Shoot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में हैं भर्ती
Shinzo Abe Shoot: नारा शहर में भाषण देने के दौरान हुआ हमला, हालत गंभीर
Shinzo Abe Shoot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक जापान के नारा शहर में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे एक समारोह में हिस्सा लेने गए थे जहां वह सभा को संबोधित करते हुए भाषण दे रहे थे, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली लगते ही पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे गिर पड़े। NHK की रिपोर्ट के अनुसार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा शहर में ये हमला हुआ। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ें- Mangla Gauri Puja: जानिएं क्यों किया जाता है मंगलागौरी व्रत और इसका क्या है महत्व

Shinzo Abe Shoot: सीने में लगी 2 गोली, हालात गंभीर
आपको बता दें, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने साल 2020 में जापान के प्रधानमंत्री पद से स्तीफा दिया था। लंबे वक्त से बिमार होने के कारण जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने प्रधानमत्री पद से स्तीफा दिया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को सीने में दो गली लगी है। खबर है कि उन्हें अज्ञात बदमाशों ने पीछे से गोली मारी है। फिलहाल पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। पूरे घटना स्थल की घेराबंदी भी की गई है।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।