Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूस की ओर से लगातार गोली बारी जारी है। ऐसे में यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित वापस भारत लाने के काम में केंद्र सरकार लगी हुई है। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने ऑपरेशन गंगा अभियान चला रखा है। जिसके तहत आज मंगलवार को भी 218 भारतीयों को रोमानिया से सुरक्षित भारत लाया गया। आज एक विमान रोमानिया से दिल्ली पहुंचा है।
ये भी पढ़ें- Today Maha Shivratri: देशभर में महाशिवरात्री की धूम, शिव मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता
Russia Ukraine War: 216 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा विमान

इसके साथ ही ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत एक और विमान 216 भारतीयों को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से नई दिल्ली पहुंचा है। इन सभी भारतीयों का स्वागत नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बात का भरोसा भी दिलाया कि यूक्रेन में फंसे हर भारतीय को केंद्र की मोदी सरकार सुरक्षित वापस लेकर आएगी। इसके लिए भारत सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।
Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान जारी
यूक्रेन में स्थिती बिगड़ने के साथ ही बीते 26 फरवरी से ही भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा अभियान चला रखा है। आपको बता दें, ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत 26 फरवरी से लेकर अबतक 2 हजार से ज्यादा भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया है। जहां आज मंगलवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से 216 भारतीयों को वापस लाया गया है तो वहीं इससे पहले भी ऑपरेशन गंगा अभियान के तहत बुडापेस्ट से 240 भारतीयों को लेकर विमान राजधानी दिल्ली पहुंचा था। केंद्र सरकार ने ये भरोसा दिलाया है कि जबतक सभी भारतीय यूक्रेन से वापस भारत नहीं आ जाते तबतक ऑपरेशन गंगा अभियान चलता रहेगा।
Russia Ukraine War: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बुडापेस्ट के लिए रवाना

केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने की जिम्मेदारी वायुसेना को दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को ये निर्देश भी दिया है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। आपको बता दें, वायुसेना का सी-17 विमान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस दिल्ली ले कर आने वाला है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए रवाना हो गए हैं।
खबरों के साथ बने रहने के लिए प्रताप किरण को फेसबुक पर फॉलों करने के लिए यहां क्लिक करें।